लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के साथ 'भारत' में फिर रोमांस करती दिखेंगी कैटरीना कैफ, पोस्टर रिलीज में दिखा खास अवतार

By ललित कुमार | Updated: April 17, 2019 17:12 IST

'भारत' से पहले सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ साल 2017 में आई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे।

Open in App

सलमान खान की फिल्म 'भारत' के दो अलग-अलग पोस्टर्स  रिलीज करने के बाद अब फिल्म में कैटरीना कैफ के लुक के साथ नया पोस्टर आज मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर कैटरिना कैफ ने फैंस के साथ साझा की है। इस नए पोस्टर में कैटरीना एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं सलमान खान का नया लुक भी पोस्टर में साफ नजर आ रहा है।

पहले पोस्टर में सलमान खान 60 की उम्र के दिखाई दिए। इसके बाद दूसरे पोस्टर सलमान एक रॉकस्टार की तरह नजर आए और अब इस तीसरे नए पोस्टर एक वर्कर के लुक में दिख रहे हैं। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "और फिर हमारी जिंदगी में आई 'मैडम सर'।" सोशल मीडिया पर यह नया पोस्टर खूब वायरल हो रहा है।

'भारत' से पहले सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ साल 2017 में आई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। लेकिन इस बीच यह देखना काफी रोमांचक होगा कि सलमान और कैटरीना की जोड़ी इस बार दर्शक कितना पसंद आती है, क्योंकि कैटरीना की पिछली दोनों फिल्में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'जीरो' बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी।

फिल्म 'भारत' की बात करें तो इसकी कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे की बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जाफर कर रहे हैं। कैटरीना और सलमान के अलावा फिल्म में तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे कई कलाकर मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म इस साल जून में ईद के खास मौके पर रिलीज की जाएगी।

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफदिशा पाटनीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?