लाइव न्यूज़ :

Bharat Box Office Collection: जारी है सलमान खान की 'भारत' का जादू, 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

By मेघना वर्मा | Updated: June 20, 2019 12:03 IST

भारत फिल्म नें पहले ही भाईजान के सभी ओपनिंग फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले। आकड़ो की बात करें तो पहले ही दिन सलमान और कैटरीना की फिल्म भारत नें 42.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की भारत फिल्म इस साल ईद पर यानी 5 जून को रिलीज हुई थी।भारत फिल्म में सलमान खान पांच अलग अवतार में दिखाई दिए हैं।

ईद के मौके पर 5 जून को देशभर में रिलीज होने वाली फिल्म भारत का जादू अभी भी बरकरार है। तभी तो थिएटर में लोगों की लगतार भीड़ इस फिल्म को देखने के लिए जा रही है। रिलीज के चार दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू जाने वाली फिल्म भारत में 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई हैं। फिल्म के 14वें दिन की कमाई से सलमान खान की भारत 200 करोड़ फिल्मी क्लब में शामिल हो गई है। 

तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो पहले हफ्ते में पूरे भारत में फिल्म ने 180.05 करोड़ और दूसरे हफ्ते में अभी तक 21.81 करोड़ की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर फिल्म ने अभी तक कुल 201.86 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म नें पहले ही भाईजान के सभी ओपनिंग फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले। आकड़ो की बात करें तो पहले ही दिन सलमान और कैटरीना की फिल्म भारत नें 42.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे दिन भी भाईजान की फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। 

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया ट्वीट पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'बहुत धन्यवाद, मेरे कर‍ियर की सबसे बड़ी ओपन‍िंग देने के लिए। मगर मुझे सबसे ज्यादा खुशी और सम्मान तब महसूस हुआ जब एक सीन के दौरान राष्ट्रगान हुआ और उसके सम्मान में सभी खड़े हुए। इससे बड़ी सम्मान की बात मेरे लिए कुछ नहीं है। जय ह‍िंद, भारत'

 फिल्म के एक सीन में सलमान खान कहते नजर आते हैं कि देश में कितनी गरीबी है, नौकरी की जरूरत है इसी सीन के दौरान ही अचानक सलमान खान राष्ट्रगान सुनाते हैं, इसी सीन में कई जगह सिनेमाहॉल में लोग खड़े हो गए। इस बात से ही सलमान बेहद खुश हैं। उनके फैंस की ये देशभक्ति और दीवानगी उनका दिल छू गई है। 

टॅग्स :भारतसलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?