लाइव न्यूज़ :

'भारत' की पहले दिन की कमाई नहीं बल्कि इस बात पर ज्यादा खुश हैं सलमान खान, ट्वीट कर बताई वजह

By मेघना वर्मा | Updated: June 6, 2019 15:37 IST

फिल्म के एक सीन में सलमान खान कहते नजर आते हैं कि देश में कितनी गरीबी है, नौकरी की जरूरत है इसी सीन के दौरान ही अचानक सलमान खान राष्ट्रगान सुनाते हैं, खबरों की मानें तो इसी सीन में कई जगह सिनेमाहॉल में लोग खड़े हो गए।

Open in App

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत रिलीज हो गई है। ईद के दिन रिलीज हुई सलमान खान की इस फिल्म ने बॉलीवुड सुल्तान के अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सलमान की इस फिल्म ने पहले ही दिन 42.30 करोड़ की कमाई की है। मगर उनके बावजूद सलमान खान इनकी कमाई नहीं बल्कि किसी और वजह से खुश हैं। 

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया ट्वीट पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'बहुत धन्यवाद, मेरे कर‍ियर की सबसे बड़ी ओपन‍िंग देने के लिए। मगर मुझे सबसे ज्यादा खुशी और सम्मान तब महसूस हुआ जब एक सीन के दौरान राष्ट्रगान हुआ और उसके सम्मान में सभी खड़े हुए। इससे बड़ी सम्मान की बात मेरे लिए कुछ नहीं है। जय ह‍िंद, भारत'

फिल्म के एक सीन में सलमान खान कहते नजर आते हैं कि देश में कितनी गरीबी है, नौकरी की जरूरत है इसी सीन के दौरान ही अचानक सलमान खान राष्ट्रगान सुनाते हैं, इसी सीन में कई जगह सिनेमाहॉल में लोग खड़े हो गए। इस बात से ही सलमान बेहद खुश हैं। उनके फैंस की ये देशभक्ति और दीवानगी उनका दिल छू गई है। 

 

 

अली अब्बास के निर्देशन में बनी भारत फिल्म में लीड रोल में सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं।  आइए आपको बताते हैं ईद के मौके पर रिलीज हुई  है। भारत फिल्म की कहानी है एक ऐसे आदमी की जो भारत-पाकिस्तान के समय अपने भारत आता है मगर अपने बहन और पिता से बिछड़ जाता है। एक व्यक्ति के साथ पूरा देश समय-समय पर कैसे और बदलता है यही है फिल्म की पूरी कहानी।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?