लाइव न्यूज़ :

भैयाजी सुपरहिट की रिलीज़ डेट का हुआ खुलासा, सनी देओल फिर दिखेंगे अमीषा पटेल और प्रीति ज़िंटा के साथ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 10, 2018 19:40 IST

इस साल सनी देओल की ये दूसरी फिल्म होगी l अगस्त में उनकी 'यमला पगला दीवाना फिर से' रिलीज़ होने वाली है l

Open in App

मुंबई, 10 जुलाई: लगता है इस साल सनी देओल की फिल्मों की बारिश होने वाली है। 'यमला पगला दीवाना फिर से' अगस्त में रिलीज होगी और आज उनकी अगली फिल्म भैयाजी सुपरहिट का पोस्टर रिलीज़ हुआ है। इस फ़िल्म में सनी देओल अपनी पुरानी हीरोइन प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल के साथ नज़र आएंगे। फ़िल्म को दशहरे पर यानी अक्टूबर 19 को रिलीज़ किया जाएगा।

भैयाजी सुपरहिट में सनी, अमीषा और प्रीति के अलावा अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी दिखेंगे। फ़िल्म के निर्देशन की कमान नीरज पाठक के हाथ में है।

सनी इन दिनों अपने बेटे को लांच करने की तैयारी में हैं और फ़िल्म की काफी शूटिंग हो चुकी है। सनी की आखिरी फ़िल्म पोस्टर बॉयज थी जिसमे वो अपने छोटे भाई बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े के साथ नज़र आये थे। फ़िल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नही कर पाई। हालांकि उनकी उससे पहले आयी फ़िल्म घायल वन्स अगेन दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी।

अब देखना ये है कि भैयाजी सुपरहिट दर्शकों को कितना लुभाती है

टॅग्स :सनी दयोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया