लाइव न्यूज़ :

रिलीज के पहले ही 'सिम्बा' को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, जल्द ही बनेगा सिक्वल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 5, 2018 08:41 IST

Open in App

बॉलीवुड में सिक्वल फिल्मों का बड़ा चलन है. अब तक 'दबंग', 'टाइगर', 'सिंघम', 'गोलमाल', 'हाउसफुल' समेत कई फ्रेंचाइजी फिल्में खूब चली हैं. इस कड़ी में अगला नाम रणवीर सिंह स्टारर 'सिम्बा' का हो सकता है.

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन इसके हिट होने और फ्रेंचाइजी बनने की बात होने लगी है. हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रोड्यूसर करण जौहर ने यह जाहिर किया कि वह 'सिम्बा' को 'सिंघम' जैसी बड़ी सिक्वल बनाना चाहते हैं.

इस दौरान रणवीर ने कहा कि रोहित ने 'सिम्बा' के पहले पार्ट में उनसे इतना ज्यादा एक्टिंग करवा ली है कि वह बता नहीं सकते. फिल्म में जितनी मारधाड़ है, उतनी ही कॉमेडी और उतना ही इमोशनल पार्ट भी है. इसके जवाब में करण ने कहा, ''क्या बात है. नेकी और पूछ-पूछ. मेरा मतलब है रोहित का दूसरा नाम रोहित सिक्वल शेट्टी है.

रोहित हर चीज की सिक्वल बना देते हैं. बस अपनी नहीं बना सकते क्योंकि रोहित शेट्टी दूसरा नहीं हो सकता.'' बता दें कि रणवीर ने अब तक जितनी भी फिल्मों में काम किया है, उनमें से किसी भी फिल्म के पार्ट 2 बनने का चांस नहीं है. 'सिम्बा' उनकी ऐसी पहली फिल्म होगी, जिसके बारे में अभी से तय कर लिया गया है कि इसे बड़ी फ्रेंचाइजी बनाया जाएगा.

फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान के लीड रोल के अलावा सोनू सूद, व्रजेश हिरजे, प्रकाश राज और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि अक्षय कुमार, अजय देवगन, श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी, तुषार कपूर और कुणाल खेमू मेहमान कलाकार के रूप में नजर आएंगे. फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

टॅग्स :रणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच