लाइव न्यूज़ :

VIDEO: हजारों बेटों को उनकी मांओं से मिलाने वाले सोनू सूद को अमित का सलाम, एक्‍टर ने कहा- लव यू भाई

By अमित कुमार | Updated: May 27, 2020 17:34 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद श्रमिकों के मसीहा के रूप में सामने आएं हैं, वह लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस कविता को सुनने के बाद सोनू सूद ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं हैं।सोनू के काम से प्रवासी मजदूर इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने बिहार में सोनू की मूर्ति तक बनाने का ऐलान कर दिया।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोनू सूद अधिक से अधिक लोगों को इस संकट की घड़ी में उनके घर पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। सोनू सूद के इस दिलेरी को देखकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें सलाम कर रहे हैं। 

सोनू के काम से प्रवासी मजदूर इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने बिहार में सोनू की मूर्ति तक बनाने का ऐलान कर दिया। हालांकि, एक्टर ने इस पैसे को किसी जरूरतंद की मदद के काम में लाने की बात कही है। इस बीच सोनू सूद पर लिखी गई एक कविता सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस कविता को अमित नामक के एक युवा ने शेयर किया है। 

गिटार लेकर अमित सोशल मीडिया पर कविता सुनाते हैं, '...कि सोनू तुमने सूद के साथ लौटाया है....मजबूरों को उनके घर पहुंचाया है...करते होंगे फिल्मों में तुम विलेन के रोल्स लेकिन आज तुम्हीं ने हीरो होने का फर्ज निभाया है। हजारों मांओं को उनके बेटों से और हजारों बहनों को उनके भाइयों से मिलवाया है...बड़े शहरों में भी रहते हैं बड़े दिलवाले आज गांवों तक ये संदेश पहुंचाया है...कि सोनू तुमने सूद के साथ लौटाया है।'

इस कविता को सुनने के बाद सोनू सूद ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं हैं। उन्होंने लिखा है, लव यू भाई। सोनू सुद पर लिखी यह कविता काफी तेजी से वायरल हो गई है। फैंस लगातार सोनू की तरह दूसरे सेलिब्रेटी को भी प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आने को कह रहे हैं।  

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल