लाइव न्यूज़ :

बरखा दत्त ने आलिया भट्ट को बताया सबसे प्रतिभाशाली, कहा- चाहती हूं कि वह मेरी बायोपिक में मेरा किरदार निभाएं

By अनिल शर्मा | Updated: March 8, 2022 15:34 IST

पत्रकार बरखा दत्त ने इच्छा जाहिर की है कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो आलिया भट्ट को अपने किरदार में देखना पसंद करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देबरखा दत्त ने कहा कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो आलिया भट्ट को अपने किरदार में देखना चाहेंगीबरखा ने कहा कि आलिया एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और सहजता से सबकुछ कर जाती हैं मैं एक पत्रकार के जीवन पर एक महान, यथार्थवादी, जटिल फिल्म की प्रतीक्षा कर रही हूंः बरखा दत्त

मुंबईः पत्रकार बरखा दत्त ने इच्छा जाहिर की है कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो आलिया भट्ट को अपने किरदार में देखना पसंद करेंगी। बरखा दत्त ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रही हूं क्योंकि उनकी अभी एक फिल्म आई है बल्कि मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि मुझे सच में लगता है कि वह सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। 

वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त हाल ही में पिंकविला की Women UPS3 में बतौर अतिथि हैं हिस्सा ली थीं जिसमें उन्होंने बॉलिवुड में पत्रकारिता के चित्रण और उनके द्वारा बनाए गए पात्रों के बारे में बात की थी। इसी दौरान बरखा ने खुलासा किया कि अगर कभी उन पर बायोपिक बनती है तो वह आलिया भट्ट को अपने किरदार में देखना चाहेंगी। आलिया को सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि वह सहजता के साथ सब कुछ करती हैं।

बरखा ने इस कार्यक्रम में आगे कहा कि उनसे दो फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के निर्माण से पहले मिले थे। बरखा ने कहा कि लक्ष्य फिल्म लिखने से पहले जावेद अख्तर मुझसे मिले थे। घंटों बात की। नो वन किल्ड जेसिका की टीम भी मुझसे मिली थी। मैंने अन्य अभिनेताओं का साक्षात्कार पढ़ा है जो कहते हैं कि उन्होंने अपने पात्रों को मुझ पर बनाया है। मैं खुद को नहीं पहचानती... मेरा मतलब प्रीति जिंटा को रोमिला दत्ता कहा जाता था। उसने मेरे बाल कटवाए थे, तब मेरे छोटे बाल थे, उसका भी बरखा हेयरकट था। 

बरखा दत्त ने कहा कि मुझे सच में लगता है कि पत्रकारों के बारे में, पत्रकारिता के बारे में और एक पत्रकार के बारे में एक अच्छी फिल्म बननी है। कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मुझे फोन किया और उन्होंने मुझसे बात की। जबकि वह मेरा किरदार नहीं निभा रहे थे। जब भी फिल्मों में पत्रकारों का किरदार होता है तो मुझे इन अभिनेताओं के फोन आते हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक पत्रकार के जीवन पर एक महान, यथार्थवादी, जटिल, फिल्म की प्रतीक्षा कर रही हूं।

टॅग्स :आलिया भट्टबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!