लाइव न्यूज़ :

'मुझे पैसों की जरूरत है, मेरे पैर की हालत बिगड़ रही है', पाई-पाई के लिए मोहता हुईं अभिनेत्री सुनीता ने बताई दुखभरी कहानी

By अनिल शर्मा | Updated: August 19, 2021 09:46 IST

अभिनेत्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक आग में उनका सबकुछ जलकर खत्म हो गया। सुनीता अपने पति के साथ एक व्यवसाय शुरू किया था जिसमें उन्होंने सारी बचत का निवेश कर दिया था। हालाँकि, गोदाम में आग लग गई और हमने सब कुछ खो दिया

Open in App
ठळक मुद्दे सुनीता जल्द से जल्द काम करना चाहती हैं ताकि पैसे आ सकेंसुनीता शिरोल ने कहा कि उनका दायां पैर काफी खराब हो चुका हैसुनीता ने कहा कि उनकी सारी बचत बीमारी में खत्म हो गई है

कई उल्लेखनीय फिल्मों और टेलीविजन शो में काम कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री सुनीता शिरोले आर्थिक संकट से गुजर रही हैं। 85 वर्षीय शिरोले ने हाल ही में खुलासा किया कि उसने महामारी के दौरान जीवित रहने के लिए अपनी सारी बचत खत्म कर चुकी हैं। इस वक्त वह कई बीमारियों की वजह से अपने बिस्तर तक ही सीमित हैं। सुनीत शिरोल ने लोगों से मदद की अपील की और पैसों की जरूरत की बात कही है।

सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान में नजर आ चुकीं सुनीता शिरोल इस वक्त अभिनेत्री नूपुर अलंकार के घर पर रह ही हैं। उनका इलाज भी वहीं चल रहा है। अभिनेत्री के स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक नर्स की भी व्यवस्था की गई है। सुनीता ने इसके लिए  CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) का आभार व्यक्त किया है।

सुनीता ने ईटाइम्स को दिए साक्षात्कार में अपनी दुखभरी कहानी साझा की है। अभिनेत्री ने कहा कि वह पहले एक फ्लैट में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थीं, लेकिन तीन महीने तक किराए का भुगतान नहीं कर सकीं क्योंकि उनके पास पैसे नहीं बचे थे। सुनीता जल्द से जल्द काम करना चाहती हैं ताकि पैसे आ सकें। लेकिन पैर की हालत ठीक नहीं है।

बकौल सुनीता- मैं काम शुरू करना चाहती हूं क्योंकि मुझे पैसे की जरूरत है, लेकिन मेरे पैर की हालत बिगड़ रही है और मुझे नहीं पता कि मैं फिर से चल पाऊंगी या नहीं। मुझे वापस आने तक आर्थिक मदद की जरूरत है। अपने पैरों पर ... मैंने अपने सुनहरे दिनों के दौरान बहुत कमाया है और जरूरतमंद लोगों की मदद की। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जीवन में कभी चौराहे पर रहूंगी।

अभिनेत्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक आग में उनका सबकुछ जलकर खत्म हो गया। सुनीता अपने पति के साथ एक व्यवसाय शुरू किया था जिसमें उन्होंने सारी बचत का निवेश कर दिया था। हालाँकि, गोदाम में आग लग गई और हमने सब कुछ खो दिया। साल 2003 में उनके पति का निधन हो गया। सुनीता कहती हैं कि आज मैं दुनिया के रहम और करम पर हूं । जिंदा रहना मुश्किल है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!