लाइव न्यूज़ :

बजरंगी भाईजान ने पूरे किए 5 साल, अब ऐसी दिखती हैं 'मुन्नी', कबीर खान ने पोस्ट किया इमोशनल मेसेज

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 17, 2020 20:37 IST

सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) ने आज पांच साल पूरे कर लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबजरंगी भाईजान के लिए 1000 लड़कियों ने दिए थे ऑडिशनकबीर खान के लिए खास है ये फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) ने आज पांच साल पूरे कर लिए हैं। बड़े पर्दे पर फिल्म 17 जुलाई 2015 को रिलीज की गई थी, जिसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में फैंस ने सलमान खे अलावा करीना कपूर खान की अदाकारी को काफी पसंद किया था। करीना और सलमान के अलावा हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी।

बजरंगी भाईजान से की करियर की शुरुआत

बजरंगी भाईजान के जरिए हर्षाली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके किरदार और एक्टिंग को फैंस ने पसंद किया था। बजरंगी भाईजान में हर्षाली ने पाकिस्तानी मुस्लिम बच्ची मुन्नी की भूमिका निभाई थी, जोकि गूंगी होती है। फिल्म में मुन्नी की मासूमियत देखकर फैंस उनकी मुस्कान के कायल हो गए थे। मगर अब मुन्नी उर्फ़ हर्षाली बड़ी हो गई हैं। वो अब 12 साल की पूरी हो गई हैं। उन्होंने इस फिल्म के बाद किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को हाथ नहीं लगाया, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

1000 लड़कियों ने दिए थे ऑडिशन

बताया जाता है कि मुन्नी के रोल के लिए तकरीबन 1000 लड़कियों के ऑडिशन लिए गए थे, लेकिन फिल्म के निर्देशक कबीर खान को दिल्ली की रहने वाली हर्षाली मल्होत्रा पसंद आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के अलावा ईरान और अफगानिस्तान में भी मुन्नी के किरदार के लिए ऑडिशन लिए गए थे। दरअसल, फिल्म में मुन्नी की भूमिका एक ऐसी लड़की की थी, जो सबको हंसाने के अलावा रुला भी सके। इस किरदार को बेहद खूबसूरती से लिखा गया था। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि हर्षाली ने इस रोल को अच्छे से प्ले किया। 

कबीर खान ने शेयर किया पोस्ट

बता दें, फिल्म बजरंगी भाईजान के पांच साल पूरे होने के मौके पर हर्षाली के अलावा निर्देशक कबीर खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही खान ने कैप्शन में लिखा, 'एक फिल्म जो हमारे दिल से आई और ये हमेशा मेरे लिए खास रहेगी क्योंकि इसपर आपने (फैंस) बेंतेहा प्यार लुटाया है। प्रशंसा के लिए शुक्रिया।'

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!