लाइव न्यूज़ :

Badla Movie Review: मजबूत कहानी से सजी है अमिताभ बच्चन- तापसी पन्नू की 'बदला', अंत तक बना रहेगा सस्पेंस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 8, 2019 13:48 IST

सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा 'बदला' आप थिएटर में रिलीज हो गई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं।

Open in App

फिल्म- बदलासितारे- अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नूनिर्देशक-सुजॉय घोष स्टार-3/5

सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा 'बदला' आप थिएटर में रिलीज हो गई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। मूवी के ट्रेलर से साफ हो गया था कि फैंस को जबरदस्त सस्पेंस मिलने वाला है, जो कि हुआ भी है। मालूम हो ये मूवी स्पैनिश फिल्म की रीमेक पर बेस्ड है। मर्डर मिस्ट्री में रियल विलन कौन है इसपर सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म कैसी है हम आपको बताते हैं-

फिल्म की कहानी

फिल्म में अमिताभ बच्चन (बादल गुप्ता) नाम के वकील का रोल निभा रहे हैं। तापसी पन्नू (नैना सेठी) नाम की लड़की के रोल में हैं। नैना पर उसके दो्त के मर्डर का आरोप है। वह एक शादीशुदा लड़की होती है। मर्डर के बाद फिल्म में बादल की एंट्री होती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन वकील के रोल में हैं जबकि तापसी पन्नू उनकी क्लाइंट हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म में ऐसे वकील का रोल निभा रहे हैं जो अपने काम को लेकर बहुत पक्का है और 40 साल में एक भी केस नहीं हारे हैं। वो अपने पास आए केस की हर पहलू से खुद जांच करते हैं। इस फिल्म की कहानी स्पेनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएंपो (द इंविजिबल गेस्ट) मतलब ऐसा मेहमान जो दिखाई नहीं देता पर आधारित है। 

 फिल्म  की कहानी मजबूत है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी और बोर नहीं करेगी। दर्शकों का थ्रिल और पूरी कहानी जानने के लिए उत्सुकता बनी रहेगी। फिल्म मेंअमिताभ की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है तो वहीं तापसी एक बार फिर खुद को साबित करने में सफल रहीं हैं। मर्डर किसने किया है ये जानने के लिए फैंस को फिल्म थिएटर में जाकर ही देखनी होगी।

दिखा भरपूर थ्रिलर

फिल्म बदला में जबरदस्त थ्रिलर और सस्पेंस फैंस को मिलने वाला है। जो लास्ट सीन तक बांध तक रखेगा। कभी कभी आपको लगेगा कि बस यहीं कहानी का अंत हो गया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ होगा हर बार कहानी मोड़ लेगी और फैंस को मनोरंजित करेगी। इतना कहा जा सकता है कि बदला भी कहानी दर्शकों का दिल जीत लेगी।

शानदार अभिनय 

फिल्म बदला  में एक्टिंग की बात करें तो अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है।  वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म में एक फिर से कमाल कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि जिस तरह से बिग बी ने फिल्म में डायलॉग बोले वह काबिले-तारीफ हैं। वहीं फिल्म के ‘क्यों रब्बा’ और ‘औकात’ जैसे गाने भी हैं।  तापसी की बात की जाए तो वह भी बिग बीतो हर सीन में बराबरी की टक्कर देती नजर आ रही हैं। 

टॅग्स :बदला मूवीअमिताभ बच्चनतापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?