लाइव न्यूज़ :

Badhaai Ho Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले ही दिन मचाया धमाल, जानें शानदार कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2018 12:51 IST

ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट करके जानकारी दी है कि पहले दिन फिल्म ने 7.29 करोड़ कमाई करने में सफल रही।

Open in App

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' पर्दे पर रिलीज हो गई है। अच्छे सब्जेक्ट पर बनी बधाई हो को पर्दे पर फैंस ने पसंद करना भी शुरू कर दिया है। फिल्म को पहले ही दिन जबरदस्त कामयाबी मिली है। 

ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट करके जानकारी दी है कि पहले दिन फिल्म ने 7.29 करोड़ कमाई करने में सफल रही। इस साल ओपनिंग डे पर सबसे  अच्छा कलेक्शन टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' ने किया है. 'राजी' फिल्म ने पहले दिन 7.53 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। ऐसे में अब देखना होगा कि यह फिल्म वीकेंड पर कितना कमाई कर सकती है।  

फिल्म को दशहरे का सीधा लाभ मिलने वाला है, ये कहना लगत नहीं होगा। फिल्म साल की टॉप 10 बेस्ट फिल्मों में शामिल हो गई है और 30 प्रतिशत ग्रोथ के साथ 8वीं पोजिशन हासिल कर ली है। आयुष्मान खुराना की यह फिल्म देशभर में कुल 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई।

क्या है फिल्म

नकुल (आयुष्मान खुराना) जो नौकरी करता है और छोटा बेटा गुलर जो अभी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। साथ में  इनकी बड़ी और खुसड़ दादी (सुरेखा सीकरी) भी रहती है। नकुल अपनी गर्ल फ्रेंड सान्या  मल्होत्रा के साथ शादी के सपने देख रहे होते हैं।

लेकिन इसी  बीच मिस्टर कौशिक मिसेज कौशिक के साथ कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो हमारे समाज के मुताबिक उस उम्र में शोभा नहीं देता है। मतलब मिसेज कौशिक प्रेग्नेंट हो जाती है। उनकी प्रेगनेंसी की न्यूज़ से पूरे परिवार में हड़कंप मच जाता है। दादी तो भूचाल ला देती है। इस खुशखबरी से सब चौंक जाते हैं और इस अटपटी गुड न्यूज़ के चलते पूरे परिवार को समाज और रिश्तेदारों के बीच अजीबोगरीब समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 'बधाई हो' फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा हैं।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनबधाई होआयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल