लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर सिंगर बी प्राक की पत्नी ने बयां किया बच्चा खोने का दर्द, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2022 20:05 IST

मशहूर सिंगर बी प्राक की पत्नी मीरा बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दुख को बयां किया है। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपना दुख बयां किया।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया था कि उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को खो दिया है।अब उनकी पत्नी मीरा बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दुख को बयां किया है।

मुंबई: इन दिनों मशहूर सिंगर बी प्राक (B Praak) अपने दूसरे बच्चे को खोने के गम से जूझ रहे हैं। सिंगर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी थी कि उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को खो दिया है। वहीं, अब उनकी पत्नी मीरा बच्चन (Meera Bachan) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दुख को बयां किया है।

मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपना दुख बयां किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "स्वर्ग में एक खास फरिश्ता है, जो मेरा एक हिस्सा है, ये वो जगह नहीं है, जहां मैं उसे चाहती थी, बल्कि ऐसा भगवान चाहता था। वो यहां एक पल के लिए किसी शूटिंग स्टार की तरह आया था। हालांकि, अब वो स्वर्ग में है, लेकिन वो ज्यादा दूर नहीं है। उसने यहां आकर बहुतों के दिलों को छुआ था, जो सिर्फ एक फरिश्ता ही कर सकता है।"

मीरा आगे लिखती हैं, "अगर मुझे ये पता होता, तो मैं उसे बहुत गहराई से प्यार करती। अब भले ही तुम मेरे साथ नहीं हो, पर मैं तुम्हें प्यार करना कभी नहीं छोड़ूंगी। मैं हर पल तुम्हारे बारे में सोचती हूं और बस यही चाहती हूं कि मैं समय को अपने पक्ष में कर सकूं और तुम्हें बता सकूं कि हम तुमसे कितना प्यार करते हैं।" 

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे लिखा, "उन सारे महीनों में तुम्हारा नन्हा दिल बहुत जोर से धड़क रहा था...खामोश है। तुम्हारे नन्हे-नन्हे हाथ-पैर जो जोर-जोर से चल रहे थे इतने महीने...वो एहसास मुझे अब भी है। हमने तुम्हें बढ़ते हुए, हमारे हाथ को कस कर पकड़े हुए देखने के बहुत सारे सपने देखे थे, लेकिन नियति ऐसी थी। मां आपको समय के अंत तक प्यार करेंगी। सच्चाई ये है कि, आप थे, आप हो और आप हमेशा मेरे रहोगे। आई लव यू माई एंजेल।"

बता दें कि कुछ दिनों पहले बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, "बहुत ही दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि जन्म के समय हमारे नवजात शिशु का निधन हो गया। माता-पिता के रूप में हम जिस दौर से गुजर रहे हैं वह सबसे दर्दनाक दौर है। हम सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को उनके अंतहीन प्रयासों और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम सभी इस नुकसान से तबाह हैं और हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस समय हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें।"

टॅग्स :बी प्राकबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?