लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना 'Anek' संग बिग स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार, जानिए किस डेट को रिलीज होगी फिल्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 2, 2022 16:53 IST

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म "अनेक" को नई रिलीज डेट मिल गई है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसामने आई आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म "अनेक" की रिलीज डेटतरण आदर्श ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी हैफिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अक्सर ही अपनी दमदार एक्टिंग व सिंगिंग के लिए फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी क्रम में एक्टर एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, आयुष्मान खुराना की नई फिल्म "अनेक" जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दरअसल, खुराना की ये फिल्म 13 मई 2022 को बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होने को तैयार है। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। 

बता दें कि आयुष्मान खुराना ने खुद फिल्म "अनेक" को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "जीतेगा कौन? हिंदुस्तान" वहीं, एक्टर के पोस्ट को फैंस के साथ कई सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं।

इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है। वहीं, यह फिल्म भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्‍स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। पहले फिल्म को 31 मार्च 2022 को रिलीज करना था, लेकिन अब रिलीज डेट को बढ़ाकर 13 मई 2022 कर दिया गया है।

वहीं, आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में वाणी कपूर के साथ आयुष्मान के परफॉर्मेंस की दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों ने भी तारीफ की है। इसके अलावा अनुभव सिन्हा की ‘अनेक’ और ‘डॉक्टर जी’ में नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :Ayushmann Khurranaहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!