लाइव न्यूज़ :

Gulabo Sitabo Song Madari Ka Bandar:'गुलाबो सिताबो' का नया गाना 'मदारी का बंदर' रिलीज, फैंस कर रहे हैं जमकर पसंद

By अमित कुमार | Updated: June 3, 2020 18:59 IST

फिल्म के नए गाने में भी अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना एक दूसरे लड़ते नज़र आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर भी कुछ ऐसा ही रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाबो सिताबो 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।कुछ दिन पहले ही फिल्म का पहला गाना जूतम फेंक रिलीज किया गया था। जो दर्सकों को काफी पसंद आया था।

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो इस महीने 12 जून को ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। फिल्म रिलीज डेट के पास आने के साथ-साथ इसके गाने भी रिलीज किए जा रहे हैं। फिल्म का एक नया गाना बुधवार को रिलीज किया गया है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का पहला गाना जूतम फेंक रिलीज किया गया था। जो दर्सकों को काफी पसंद आया था। 

अब फिल्म का दूसरा गाना मदारी का बंदर जारी कर दिया गया है। इस गाने को आयुष्मान और अमिताभ पर फिल्माया गया है। गाने के बोल बेहद शानदार है। गाने में फिल्म के ट्रेलर की तरह ही अमिताभ बच्चन अपनी पुश्तैनी घर को बचाने के लिए परेशान दिखाई दे रहे हैं। वह इस घर को बचाने के लिए कई ऑफिस के चक्कर लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि आयुष्मान उनकी सारी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। 

गुलाबो सिताबो 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आयुष्मान और अमिताभ के अलावा विजय राज और बृजेंद्र काला भी अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। ये अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की साथ में पहली फिल्म है। वहीं शूजित सिरकार के साथ आयुष्मान ने दूसरी बार काम किया है। इससे पहले आयुष्मान और शूजित ने फिल्म विक्की डोनर में साथ काम किया था।

बता दें कि गुलाबो सिताबो एक ड्रामा और कॉमेडी फिल्म परिवारिक फिल्म है। गुलाबो सिताबो का ट्रेलर फुल मसाला से भरपूर है। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना ने खुद इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया और अब उम्मीद यही है कि फिल्म भी लोगों को पसंद आएगी। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनआयुष्मान खुरानाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!