लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: रामलला के दरबार में फिर पहुंची हेमा मालिनी, किए भगवान के दर्शन; देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: February 17, 2024 09:53 IST

Open in App

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से कई हस्तियों का पहुंचना जारी है। लाखों भक्त रोजाना भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं इस बीच, बॉलीवुड की ड्रिम गर्ल हेमा मालिनी भी राम मंदिर पहुंची। हेमा मालिनी ने शुक्रवार को रामलला के भव्य दर्शन किए। उन्होंने अपनी यात्रा के बाद मीडिया से बात की और कहा कि मंदिर के निर्माण के कारण बहुत से लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

एएनआई से बात करते हुए हेमा ने कहा, ''दर्शन हुआ हमारा। हम मुंबई से आये हैं और हमारा यहाँ कार्यक्रम है। सब कुछ देखा, बहुत सुंदर है। अति खूबसूरत। बहुत अच्छा इंतजाम सब है।"

उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा विकास हो रहा है। एक मंदिर की वजह से कितने लोगों को यहां नौकरी मिलती है बहुत कुछ फेलता है। शहर का काम बढ़ता है और शहर का बुनियादी ढांचा भी खराब हो रहा है। और आमदनी भी बढ़ेगी, वो यहां रहने वाले के लिए भी बहुत अच्छी बात है।

हेमा मालिनी ने मंदिर दर्शन के बाद की तस्वीरें भी साझा की। अलग-अलग फोटोज में हेमा मालिनी भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। 

बता दें कि अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम में कंगना रनौत, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणदीप हुडा, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में सोनू निगम और मालिनी अवस्थी जैसे प्रमुख गायकों ने भी प्रस्तुति दी। 

टॅग्स :हेमा मालिनीराम मंदिरअयोध्याबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?