लाइव न्यूज़ :

अयान मुखर्जी ने खोले 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़े कई राज, फिल्म और रणबीर के लुक को लेकर किया ये खुलासा

By मेघना वर्मा | Updated: March 10, 2019 14:58 IST

ब्रह्मास्त्र फिल्म का पहले नाम ड्रैगन रखा गया था। अयान मुखर्जी ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। सिर्फ यही नहीं ड्रैगन फिल्म में रणबीर कपूर के लुक को भी अयान मुखर्जी ने रिवील किया है।

Open in App

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। मगर क्या आप जानते हैं कि फिल्म का पहले नाम ड्रैगन रखा गया था। जी हां अयान मुखर्जी ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। सिर्फ यही नहीं ड्रैगन फिल्म में रणबीर कपूर के लुक को भी अयान मुखर्जी ने रिवील किया है। साथ ही बताया है कि कैसे फिल्म ड्रैगन बन गई ब्रह्मास्त्र और कैसे बदला रणबीर कपूर का लुक।

ऐसा था रणबीर का ड्रैगन लुक

ड्रैगन फिल्म के में रणबीर कपूर सफेद कुर्ते में दिखाई देते। फिल्म में रणबीर के बाल काफी बड़े होते। वैसे तो ये रणबीर का एकदम अलग लुक होता मगर कहीं ना कहीं उनके रॉकस्टार और संजू से मिल रहा है। वहीं रणबीर का एक्सप्रेशन एकदम सीरियस हैं। वो बेहद ही टफ लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं ड्रैगन फिल्म में रणबीर कपूर रुमी के किरदार में दिखाई देंते।

इस वजह से ड्रैगन बन गई ब्रह्मास्त्र

अयान मुखर्जी ने रणबीर के पुराने लुक को लेकर लिखा कि  पहले ये रुमी था जिसके बड़े बाल थे। ये इमेज लुक मूवी के पहले टेस्ट के लिए थी। जिसमें उनका नाम रुमी रखा गया था। रूमी कहता था आपके और सभी के बीच प्यार एक ब्रिज की तरह है...मगर इसके बाद कुछ नए आडियाज के साथ ड्रैगन, ब्रह्मास्त्र बन गई और रणबीर को हेयरकट दिया गया और वो रुमी से शिवा बन गए।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ऑफिशियल लोगो जारी हो गया है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में गंगा नदी के तट पर ब्रह्मास्त्र के लोगो को लॉन्च किया गया। आसमान में एलईडी लाइट द्वारा फिल्म के मोशन पोस्टर को भव्य तरीके से लॉन्च किया गया। इस मौके पर आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी नजर आए। 

दोनों का नाम

आलिया भट्ट ने लोगो रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर के साथ की अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो के कैप्शन में आलिया ने हिंदी में लिखा  शिवा और इशा #brahmastra। इसके साथ ही खुलासा हो गया कि फिल्म में दोनों सितारों का नाम भगवान शिव से रिलेटिड होगा। साथ दोनों के नाम का खुलासा ट्रेलर के पहले ही फैंस को हो गया है।

हिंदू माइथोलॉजी पर आधारित नाम

कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक साइंस फिक्शन है। जिसे ग्रंथों से मिलाकर बनाकर तैयार किया गया है। हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार ‘ब्रह्मास्त्र’ भगवान ब्रह्मा का हथियार है। भगवान ब्रह्मा को विश्व का रचयिता कहा जाता है। ब्रह्मास्त्र को अचूक शस्त्र माना जाता है। साथ ही फिल्म में रोमांटिक पार्ट भी पेश किया गया है।  

टॅग्स :ब्रह्मास्त्ररणबीर कपूरआलिया भट्टअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल