लाइव न्यूज़ :

फर्जी ईमेल के जरिए राजकुमार राव के नाम पर 3 करोड़ ठगी की कोशिश, 'हनीमून पैकेज' नाम की फिल्म का जिक्र, अभिनेता ने किया आगाह

By अनिल शर्मा | Updated: January 6, 2022 12:36 IST

राजकुमार राव ने फर्जी इमेल की स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार के नाम की फर्जी ईमेल के जरिए करोड़ों की ठगी करने की कोशिश हुई हैहनीमून पैकेज नाम की फिल्म का ईमेल में जिक्र है और अभिनेता के नाम पर 3 करोड़ मांगे गए हैं

मुंबईः अभिनेता राजकुमार राव के नाम पर लोगों से करोड़ो की ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को आगाह किया है। राजकुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फर्जी इमेल का स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें एक फिल्म की चर्चा की गई है जो अभिनेता करनेवाले हैं।

राजकुमार राव ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ‘सभी लोग कृपया करके ऐसे फर्जी लोगों से सावधान रहें। मैं किसी भी सौम्या नाम की शख्स को नहीं जानता। वह लोग फर्जी ईमेल आईडी और मैनेजर का इस्तेमाल लोगों से पैसे ठगने के लिए कर रहे हैं।’ 

अभिनेता द्वारा साझा की गई ईमेल के स्क्रीनशॉट में लिखा है, ''हाय अर्जुन! आपकी और मेरी मैनेजर सौम्या से हमारी आखिरी बातचीत के मुताबिक, मैं कहना चाहता हूं कि ‘हनीमून पैकेज’ नाम की फिल्म को करने के लिए मैं पूरी तरह से सहमत हूं, जिसे मिस्टर संतोष मास्की लिख रहे हैं और क्रू में भी डायरेक्टर मिस्टर संतोष मास्की है। इस समय मैं मुंबई में अपस्थित नहीं हूं, इसलिए मैं मेल पर ही अपनी सहमति भेज रहा हूं। ''

स्क्रीनशॉट में आगे पैसों की लेनदेन के बारे में जिक्र है। अभिनेता की तरफ से फर्जी ईमेल में एंग्रीमेंट के लिए 3 करोड़ 10 लाख की डिमांड की गई है। इसमें लिखा है, यह एग्रीमेंट तभी प्रभावी होगा जब 3 करोड़ 10 लाख (कुल का 50 फीसदी फीस) मेरे बैंक अकाउंट में जमा कराई जाती है या फिर जैसा कि मेरी मैनेजर सौम्या ने कहा कि आप मुझे 10 लाख नकद और 3 करोड़ चेक के जरिए देंगे। मैं 6 जनवरी को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में नैरेशन के लिए उपस्थित हूं। आप, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर, सभी मेल के साथ आमंत्रित हैं। आभार राजकुमार राव।

टॅग्स :राजकुमार रावहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!