लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में खुलासा- अथिया शेट्टी और केएल राहुल 10 लाख प्रति माह वाले फ्लैट में रहेंगे साथ, जल्द शादी की भी अटकलें

By अनिल शर्मा | Updated: April 22, 2022 13:54 IST

हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि अथिया और केएल राहुल जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंरिपोर्ट में कहा गया है कि आलिया और रणबीर की तरह केएल राहुल और अथिया भी अब साथ में रहेंगे

मुंबईः बॉलीवुड सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। खबर है कि अब हमेशा दोनों ने एक साथ रहने की योजना बना ली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी कथित गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री अथिया शेट्टी मुंबई के 4 बीएचके वाले अपार्टमेंट में साथ शिफ्ट होने वाले हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अथिया और केएल राहुल जिस अपार्टमेंट में शिफ्ट होने जा रहे हैं उसका किराया 10 लाख रुपए प्रतिमाह होगा। पिंकविला की खबर के मुताबिक 4 बीएचके का यह फ्लैट मुंबई में बांद्रा के कार्टर रोड पर स्थित है। गौरतलब है कि हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि अथिया और केएल राहुल जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि दोनों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 अथिया शेट्टी और क्रिकेटर राहुल ने अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप किसी से छुपा नहीं है। दोनों को अक्सर एक साथ कई जगहों पर देखा गया है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं। हाल ही में आईपीएल में केएल राहुल की टीम को समर्थन देने स्टेडियम भी पहुंची थीं। उनके साथ पिता सुनील शेट्टी भी नजर आए थे। 

अथिया ने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें वो सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं। इसके बाद साल 2017 में वो फिल्म मुबारकां में दिखीं। साल 2019 में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ उनकी फिल्म मोतीचूर चकनाचूर रिलीज हुई थी।

टॅग्स :आथिया शेट्टीकेएल राहुलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !