लाइव न्यूज़ :

'असुरन' की रीमेक 'नरप्पा' का रिलीज हुआ ट्रेलर, धनुष के अवतार में दिखे सुपरस्टार वेंकटेश

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2021 13:03 IST

फिल्म नरप्पा में वेंकटेश के साथ प्रियमणि, कार्तिक रत्नाम और राजशेखर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। असुरन में धनुष की दमदार एक्टिंग देखी गई थी। वहीं नरप्पा के ट्रेलर को देखें तो वेंकटेश ने भी धनुष की भूमिका को आत्मसात करने की भरपूर कोशिश की है

Open in App
ठळक मुद्देवेंकटेश की अपकमिंग फिल्म नरप्पा का रिलीज हुआ ट्रेलरट्रेलर को सोशल मीडया पर खूब पसंद किया जा रहा हैनरप्पा धनुष की फिल्म असुरन की आधिकारिक रीमेक है

लंबे इंतजार के बाद साउथ सुपरस्टार वेंकटेश की अपकमिंग फिल्म नरप्पा का ट्रेलर बुधवार रिलीज कर दिया गया। इसकी सूचना खुद वेंकटेश ( Venkatesh Daggubati) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। ट्रेलर रिलीज की सूचना साझा करते हुए वेंकटेश ने लिखा-  जो आपका है उसके लिए सही समय पर लड़िए। ट्रेलर रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। गौरतलब है कि नरप्पा धनुष की फिल्म असुरन की आधिकारिक रीमेक है। 

नरप्पा के ट्रेलर को फैंस द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर की बात करें तो इसमें वेंकटेश तमिल की सुपरस्टार धनुष के अवतार में हैं। धनुष ने असुरन में मुख्य किरदार निभाया था। जिसमें उन्होंने एक आदिवासी का रोल किया था। असुरन को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था और इसने कई अवॉर्ड जीते। असुरन की सफलता से ही प्रभावित होकर वेंकटेश ने नरप्पा का ऐलान किया था।

देखें नरप्पा का ट्रेलर वीडियो

फिल्म नरप्पा में वेंकटेश के साथ प्रियमणि, कार्तिक रत्नाम और राजशेखर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। असुरन में धनुष की दमदार एक्टिंग देखी गई थी। वहीं ट्रेलर को देखें तो वेंकटेश ने भी धनुष की भूमिका को आत्मसात करने की भरपूर कोशिश की है जिसमें वे कामयाब नजर आ रहे हैं। वेंकटेश की नरप्पा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 20 जुलाई को रिलीज हो रही है।

टॅग्स :धनुषबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!