लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा-महाराष्ट्र में हम डिसीजन मेकर नहीं..तो फिल्ममेकर ने साधा निशाना- सरकार में रहकर क्या....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2020 12:11 IST

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। इस बार अशोक ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आए दिन सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में राहुल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा है कि महाराष्ट्र में हम डिसीजन मेकर नहीं हम केवल सरकार का सपोर्ट कर रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर लोगों के तरह तरह के कमेंट सामने आए हैं। अब इस बयान पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी टिप्पणी की है।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उनपर निशाना साधा और कहा कि फिर सरकार में क्या झक मार रहे हो। दरअसल मंगलवार को राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम महाराष्ट्र में सरकार को समर्थन दे रहे हैं। लेकिन हम वहां महत्वपूर्ण फैसले नहीं ले सकते। हम की-डिसीजन मेकर नहीं हैं।

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। इस बार अशोक ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

अशोक ने ट्वीट करके लिखा है कि हम महाराष्ट्र में प्रमुख निर्णय निर्माता नहीं हैं।तो फिर सरकार में रहकर झक मार रहे हो या फिर सरकार सरकार खेल रहे हो ! अशोक के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राहुल ने कहा कि लॉकडाउन का मकसद फेल हो चुका है, देश इसके नतीजे भुगत रहा है। राहुल ने कहा कि चार फेज के लॉकडाउन के बाद भी वे नतीजे नहीं मिले जिनकी उम्मीद प्रधानमंत्री कर रहे थे।

टॅग्स :राहुल गांधीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच