लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने कहा 'कल ही मां का फोन आ गया था...' तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने क्लास लगाते हुए बोला- आपकी मां ने आपको गलत कहा है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 25, 2020 14:28 IST

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक ने ट्वीट करके प्रियंका गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है।प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने नवरात्रि (Navratri) और नवरोज पर बधाई दी।

कोरोना वायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के बीच लोग नवरात्रि, नवरोज, हिंदू नववर्ष और गुडी पडवा पर एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी बधाई जमकर दे रहे हैं। इसी लिस्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने नवरात्रि (Navratri) और नवरोज पर बधाई दी। लेकिन प्रियंका के ट्वीट का बॉलीवुड प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर अशोक पंडित ने जवाब दिया है।

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। इस बार अशोक ने ट्वीट करके प्रियंका गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल प्रियंका ने ट्वीट करके लिखा कि कल ही माँ का फोन आ गया था कि नवरोज़ की थाली मत भूलना और मीठे चावल भी बना देना! मेरे सभी कश्मीरी भाइयों और बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। देश और दुनिया बहुत कठिन दौर से गुजर रही है। मेरी प्रार्थना है कि सब स्वस्थ और सुरक्षित रहें। मुस्कुराते रहिए, हर सवेरा एक नया सवेरा है।

प्रियंका के इसी ट्वीट का अशोक पंडित ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। प्रियंका को जवाब देते हुए अशोक ने लिखा है कि प्रियंका जी आपकी मां ने आपको गलत कहा है! हमारे इस नए साल को नवरेह कहते हैं नवरोज नहीं! दूसरा हम आज के दिन मीठा चावल नहीं बनाते! नरेंद्र मोदी जी (Narendra Modi) और अमित शाह जी  (Amit Shah) का ट्वीट पढ़ लीजिए समझ आ जाएगा! अशोक पंडित के इस ट्वीट का लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग तरह तरह से रिप्लाई इस पर दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस ट्वीट के जरिए प्रियंका गांधी पर निशाना भी साधा है। तो कुछ प्रियंका के पक्ष में उतर आए हैं। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई