लाइव न्यूज़ :

'ससुराल सिमर का' शो का ये एक्टर अस्पताल में हुआ भर्ती, जूझ रहा है पैसों की तंगी से

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2020 12:31 IST

आशीष ने खुद अपनी बीमारी के बारे में बताया है। आशीष ने कहा है कि मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मेरी हालत ठीक नहीं है।

Open in App

सीरियल सुसराल सिमर का फेम एक्टर आशीष रॉय को लेकर चौंका देने वाली खबर सामने आई है। 54 साल के आशीष रॉय की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई है। इस कारण से एक्टर को गोरेगांव के एसआरवी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक्टर आशीष रॉय को अभी कुछ समय तक अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार आशीष ने खुद अपनी बीमारी के बारे में बताया है। आशीष ने कहा है कि मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मेरी हालत ठीक नहीं है।

मेरी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हैं।  मेरे शरीर में करीब 9 लीटर पानी जमा हो गया है। जिसको जल्द से जल्द  निकालना जरुरी है। एक्टर ने कहा है कि  डॉक्टरों की दवाई से मुझे लगता है मेरा 4 लीटर पानी नकल गया है। देखते हैं आगे क्या होता है।

वहीं डायलिसिस को लेकर एक्टर ने कहा है कि इस बात का निर्णय डॉक्टर लेंगे। मैं अकेला हूं और अपना ध्यान नहीं रख पाता हूं।अकेले होने की वजह से दिक्कतें होती हैं। मैंने शादी नहीं की। जिन्दगी आसान नहीं है।

इतना ही नहीं एक्टर आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। अपनी आर्थिक हालत पर एक्टर ने कहा है कि 'मेरे पैरालिटिक स्ट्रोक के बाद मैं बहुत बेहतर हो गया हूं। लेकिन मुझे कोई काम नहीं मिल। मैं फिलहाल अपनी जमा की हुई धनराशि पर गुजारा कर रहा हूं, जो कि खत्म होने की कगार पर है। मुझे लगता है कि मैं कोलकाता शिफ्ट हो जाऊंगा वहां मेरी बहन रहती है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?