लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान ने कुछ कैदियों के परिवारों की आर्थिक मदद करने का वादा किया है

By अनिल शर्मा | Updated: October 30, 2021 10:12 IST

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के बाद जमानत दे दी। अरबाज मर्चेंट भी आर्थर रोड जेल में बंद है, मुनमुन धमेचा भायखला महिला जेल में है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को आर्यन कागजी कार्रवाई में देरी की वजह से जेल से रिहा नहीं हो पाए आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में जमानत दे दी गई। आर्थर रोड जेल के कर्मचारियों द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बारे में आर्यन को बताया गया तो बहुत खुश हुए। साथ ही उन्होंने जेल कर्मचारियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। हाईकोर्ट के फैसले के बारे में उन्हें शाम करीब छह बजे जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि आर्यन ने जेल में रहने के दौरान परिचित कुछ कैदियों के परिवारों को वित्तीय मदद देने का भी वादा किया था। उन्होंने कानूनी मदद का आश्वासन भी दिया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के बाद जमानत दे दी। अरबाज मर्चेंट भी आर्थर रोड जेल में बंद है, मुनमुन धमेचा भायखला महिला जेल में है। आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया, जो 2 अक्टूबर को गोवा जा रही थी। इस मामले में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

गौरतलब है कि आर्थर रोड जेल में कागजी कार्रवाई करने की समयसीमा बीत जाने के कारण शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज (शुक्रवार) जेल से रिहा नहीं हो पाए। आर्थर रोड जेल के सुपरिटेंडेंट नितिन वायचल ने कहा, रिलीज ऑर्डर को जेल के बाहर लगे बेल बॉक्स में डालना होता है। जेल अधिकारी इसके लिए शाम 5:30 बजे तक इंतज़ार करते हैं।

टॅग्स :आर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम