लाइव न्यूज़ :

Aryan Khan arrest updates: मादक पदार्थ मामले में शाहरुख के बेटे आर्यन खान और अन्य आरोपी ऑर्थर रोड जेल भेजे गए

By उस्मान | Updated: October 9, 2021 07:14 IST

सूत्रों ने कहा कि इन लोगों को जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी

Open in App
ठळक मुद्देमादक पदार्थ मामले में अदालत से जमानत नहीं मिलीआर्यन खान को शुक्रवार को ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गयाइन लोगों को जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी

मुंबई: मादक पदार्थ मामले में अदालत से जमानत न मिलने के बाद अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार को ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आर्यन के साथ मामले में गिरफ्तार पांच अन्य आरोपियों को भी ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गया। 

उन्होंने कहा कि धामेचा सहित दो महिला आरोपियों को बायकुला महिला जेल भेज दिया गया। सूत्रों ने कहा कि इन लोगों को जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने क्रूज पर पार्टी के दौरान मादक पदार्थ मिलने के मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

फिल्मी हस्तियों ने शाहरुख और गौरी खान के साथ एकजुटता प्रकट की

फिल्मकार जोया अख्तर, हास्य कलाकार जॉनी लीवर और अभिनेत्री रवीना टंडन समेत बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों ने शुक्रवार को सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के साथ एकजुटता प्रकट की।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को एक क्रूज पर चल रही पार्टी में मादक पदार्थों के सेवन का भंडाफोड़ कर आर्यन को गिरफ्तार किया था। मुंबई की एक अदालत ने आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी, लिहाजा उन्हें जेल में रात गुजारनी होगी।

इस खबर के आने के साथ ही प्रशंसकों का समूह बांद्रा में खान के निवास मन्नत के बाहर जमा हो गया। कई लोगों ने हाथों में बैनर थाम रखा था, जिसपर लिखा था, ''यह समय भी बीत जाएगा।''

शुक्रवार को गौरी खान का जन्मदिन भी था। अनेक प्रशंसकों और मित्रों को उम्मीद थी कि आर्यन को जमानत मिल जाएगी। एक ओर जहां मुख्यधारा की बॉलीवुड हस्तियां इस मामले पर खामोश रहीं, तो वहीं कई प्रशंसकों तथा मित्रों ने खान दंपत्ति के साथ एकजुटता प्रकट की।

अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में गौरी खान को 51वें जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने एक शेरनी और उसके बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''जन्मदिन मुबारक गौरी। हिम्मत बनाए रखिये। ''

इससे पहले, फिल्मकार फराह खान ने शाहरुख की पत्नी गौरी खान की इस मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखने के लिए तारीफ की और उन्हें 51वें जन्मदिन की बधाई दी।

फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ एक मां की ताकत किसी से कम नहीं होती। माता-पिता की दुआ पहाड़ को भी हिला सकती है। एक मजबूत मां और महिला को जन्मदिन मुबारक।’’

अभिनेत्री रवीना टंडन ने इस पूरे घटनाक्रम पर ‘‘शर्मनाक राजनीति’’ करने का आरोप लगाया है।

टंडन ने किसी का नाम लिखे बिना ट्वीट किया, ‘‘ शर्मनाक राजनीति की जा रही है..... वह एक युवा जिंदगी और उसके भविष्य के साथ खेल रहे हैं। हृदयविदारक।’’

शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता-हास्य कलाकार जॉनी लीवर ने भी ट्विटर के माध्यम से उनका समर्थन किया।

उन्होंने 1998 की हिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की उनकी एक तस्वीर के साथ ताकत दिखाने वाला एक इमोजी पोस्ट किया।

अभिनेता रितिक रोशन ने भी बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर आर्यन के नाम एक पत्र लिखते हुए कहा था कि यह मुश्किल समय आर्यन को और मजबूत बनाएगा।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख़ खानक्राइम न्यूज हिंदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?