लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल के लक्ष्मी-गणेश वाले नोटों की मांग पर बिदके विशाल ददलानी- गौहर खान, अभिनेत्री ने कहा- अनफॉलो करने का समय आ गया..

By अनिल शर्मा | Updated: October 28, 2022 09:37 IST

भारत के आर्थिक सुधार के तरीके के रूप में देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीरों को नोटों पर लगाने की बात कही थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा कि "वोट के लिए केजरीवाल ने यह शिगूफा छोड़ा है।"

Open in App
ठळक मुद्देगौहर खान ने कहा, "एक नेता जो लगता था कि विकास पर ध्यान दे रहे हैं वह भी राजनीतिक रेस में शामिल हो गए।" विशाल ददलानी ने कहा कि हम धर्मनिरपेक्ष समाजवादी गणराज्य हैं, इसलिए शासन में धर्म का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। 

मुंबईः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नोटों पर महात्मा गांधी की जगह लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर वाली मांग पर विपक्ष जहां हमलावर रहा वहीं मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। संगीतकार-गायक विशाल ददलानी ने कहा कि हम धर्मनिरपेक्ष समाजवादी गणराज्य हैं, इसलिए शासन में धर्म का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। 

उधर, अभिनेत्री गौहर खान ने केजरीवाल की इस मांग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब अनफॉलो करने का समय आ गया है। अभिनेत्री ने कहा कि  "एक नेता जो लगता था कि विकास पर ध्यान दे रहे हैं वह भी राजनीतिक रेस में शामिल हो गए।" 

गौरतलब है कि  भारत के आर्थिक सुधार के तरीके के रूप में देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीरों को नोटों पर लगाने की बात कही थी। इसपर विशाल ददलानी ने कहा, हम धर्मनिरपेक्ष समाजवादी गणराज्य हैं। इसलिए शासन में धर्म का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। मेरा ऐसे किसी व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं, जो धर्म को सरकार के किसी भी पहलू में लाता हो।

अभिनेत्री गौहर खान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय नोटों पर भगवान गणेश व देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगाने की मांग पर ट्वीट किया-  एक नेताजो लगता था कि विकास पर ध्यान दे रहे हैं वह भी राजनीतिक रेस में शामिल हो गए। धर्म का इस्तेमाल कमजोर नेता करते हैं अनफॉलो करने का समय आ गया है।"

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने अरविंद केजरीवाल के 'नोटों पर देवी लक्ष्मी व भगवान गणेश की फोटो' वाले बयान पर कहा कि "वोट के लिए केजरीवाल ने यह शिगूफा छोड़ा है।" उन्होंने कहा, "केजरीवाल को जब चुनाव लड़ना होता है वह भावनात्मक कार्ड खेलते हैं नोट कैसे होंगे आरबीआई व सरकार तय करती है।" वही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसको लेकर पूछे गए सवाल पर हंसते हुए कहा, ''कुछ लोग तो क्या-क्या करते रहते हैं।'' 

टॅग्स :गौहर खानअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?