लाइव न्यूज़ :

'राम' के किरदार के लिए अरुण गोविल को पहले कर दिया था रिजेक्ट, फिर इस तरह बन गए 'रामायण' के सबसे पसंदीदा 'राम'

By अमित कुमार | Updated: April 20, 2020 19:11 IST

'रामायण' के दोबारा शुरू होने के बाद से ही इस सीरियल से जुड़े कई किस्से सामने आए हैं। 'रामायण' के हर किरदार को लेकर फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है।

Open in App
ठळक मुद्दे 'रामायण' के सबसे पसंदीदा 'राम' की जब भी बात होती है तो एक्टर अरुण गोविल का नाम सबसे पहले आता है। क्या आप जानते हैं कि 'रामायण' में राम के किरदार के लिए ऑडिशन देने गए अरुण गोविल को सबसे पहले रिजेक्ट कर दिया गया था।

डीडी नेशनल पर प्रसारित हो रही 'रामायण' का क्रेज़ एक बार फिर दर्शकों के बीच देखने को मिला। 'रामायण' के खत्म होने के बाद भी लोग लगातार इस सीरियल के किरदारों को लेकर बात कर रहे हैं। 'रामायण' के दोबारा टेलीकास्ट ने दूरदर्शन की टीवी पर टीआरपी के ने आयामों को रच दिया।  'रामायण' के दोबारा प्रसारण के साथ ही इससे जुड़ी कई तरह की खबरें भी सामने आई। 

'रामायण' में काम करने वाले हर किरदार के बारे में लोग अधिक से अधिक जानने की कोशिश करने लगे। 'रामायण' के सबसे पसंदीदा 'राम' की जब भी बात होती है तो एक्टर अरुण गोविल का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'रामायण' में राम के किरदार के लिए ऑडिशन देने गए अरुण गोविल को सबसे पहले रिजेक्ट कर दिया गया था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अरुण गोविल ने इस बात का खुलासा किया। अरुण गोविल ने कहा, 'मैंने राम के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन मेकर्स को मेरा काम पसंद नहीं आया और उन्होंने मुझे रिजेक्ट कर दिया। लेकिन बाद में वे खुद मेरे पास आए और मुझे यह रोल ऑफर किया। सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाला शख्स  चार एपिसोड शूट करने के बाद शो छोड़कर चला गया था, जिसके बाद सुनील लहरी को यह रोल मिला था।'

अरुण गोविल ने आगे कहा, 'भगवान राम का किरदार करने से मुझे बॉलीवुड में काम नहीं मिला। जिसका मुझे अफसोस हुआ, लेकिन बाद मैं मैंने यह अहसास किया कि व्यावसायिक फिल्मों को करने के बाद मुझे वह शोहरत, प्यार और पहचान नहीं मिलती, जो मुझे रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के बाद मिली है। रामायाण ने जो मुझे दिया वो 100 बॉलीवुड फिल्में भी नहीं दे सकतीं। '

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरअरुण गोविलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!