लाइव न्यूज़ :

एक लाख रुपए का बिजली का बिल देख उड़े अरशद वारसी के होश, फैंस से कहा- मेरी पेटिंग खरीद लो अगली बार बेचनी पड़ेगी किडनी

By अमित कुमार | Updated: July 6, 2020 13:20 IST

अरशद वारसी ने बिजली के बिल से जुड़ा एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में बताया कि उनके पास एक महीना का एक लाख बिजली का बिल आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअरशद ने बताया कि उन्हें बिजली का बिल 1 लाख रु. से ज्यादा आया है। बिल भरने के लिए उन्होंने ट्विटर पर मजेदार बात भी कही है। अरशद ने अपने ट्वीट में जनता से अपील की है कि वह उनकी पेंटिंग खरीदें, क्योंकि उन्हें बिजली का बिल भरना है।

इस महीने आए बिजली के भारी-भरकम बिल ने सबके होश उड़ा दिए हैं। कई बॉलीवुड सितारों ने अपने बिजली बिल को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे। इनमें अब अभिनेता अरशद वारसी का नाम भी शामिल हो गया है। अरशद ने बताया कि उन्हें बिजली का बिल 1 लाख रु. से ज्यादा आया है। बिल भरने के लिए उन्होंने ट्विटर पर मजेदार बात भी कही है। 

अरशद ने अपने ट्वीट में जनता से अपील की है कि वह उनकी पेंटिंग खरीदें, क्योंकि उन्हें बिजली का बिल भरना है। अगले बिल को भरने के लिए वह अपनी किडनी रख रहे हैं। अरशद ने लिखा, ''जनता कृपया मेरी पेंटिंग खरीदो, मुझे अपना बिजली बिल भरना है। अगले बिल के लिए मुझे किडनी को रखना होगा।'' अभिनेता का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

फैने ने पेंटिंग को लेकर कही यह बात

एक शख्स ने लिखा, ''सर, आपकी पेंटिंग खरीदने के लिए मुझे मेरी किडनी बेचनी पड़ेगी।'' शख्स के इस ट्वीट पर अरशद ने हंसते हुए रिएक्ट किया। बता दें कि पिछले दिनों अरशद की नई वेब सीरीज ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। काफी सराहना बटोर रहे वेब सीरीज ‘असुर’ में अरशद का किरदार भी लोगों का काफी पसंद आया था। बहुत कम ऐसा होता है जब अरशद इस तरह के किरदार में नजर आते हैं। 

गंभीर और जटिल किरदार करना चाहते थे अरशद वारसी

अरशद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘असुर’ ने उन्हें उनके ‘कॉमिक जोन’ से निकलने का मौका दिया। उन्होंने बताया कि दो चीजों ने उन्हें ‘असुर’ में काम करने के लिए मजबूर किया। पहली इसकी पटकथा बहुत रोमांचक है और दूसरी कि यह एक कॉमेडी किरदार नहीं था। यह एक गंभीर, जटिल किरदार था। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने 70-80 फिल्में की हैं जिनमें लगभग 50 कॉमेडी फिल्में हैं।

टॅग्स :अरशद वारसीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!