बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्वरा बेवाकी से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखती हैं। एक्ट्रेस हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। अक्सर वह अपने बयानों को लेकर ट्रोल हो जाती हैं।
ऐसे में स्वरा भास्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसके बाद 'अरेस्ट स्वरा भास्कर' के नाम से चल रहे इस ट्विटर ट्रेंड में स्वरा की गिरफ्तारी की मांग हो रही ।
स्वरा काफी समय से पर्दे से दूर हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर मुंबई से दिल्ली सड़क के रास्ते पहुंची थीं। वह अपनी मां से मिलने आई थीं। जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में भी रही थीं।
स्वरा भास्कर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। स्वरा अभिनय के अलावा फिल्म प्रोड्यूसिंग का काम भी करती हैं। स्वरा ने फिल्म 'तनु वेड्स मनु' कंगना राणावत की सहेली पायल का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली। स्वरा ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नज़र है। स्वरा को फिल्मों में किये उनके बेहतरीन अभिनय के लिये अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, उन्हें फिल्म तनू वेड्स मनू में बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस के लिये फिल्म फेयर का अवार्ड, और इसी फिल्म के लिये ज़ी सिने अवार्ड, स्क्रीन अवार्ड्स और IIFA अवार्ड्स भी मिल चुका है