अर्जुन रामपाल ने दिल्ली की जहरीली हवा पर कही ये इमोशनल बात, ट्विटर के जरिए निकाली भड़ास

By ज्ञानेश चौहान | Published: November 2, 2019 05:46 PM2019-11-02T17:46:55+5:302019-11-02T17:46:55+5:30

इस समय दिल्ली की हालत बेहद खराब है। यहां पर पॉल्युशन का स्तर खतरे तक पहुंच गया है। दिल्ली सरकार ने इस खतरे को भांपते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

Arjun Rampal said this emotional talk on Delhi pollution Smog all around in Delhi | अर्जुन रामपाल ने दिल्ली की जहरीली हवा पर कही ये इमोशनल बात, ट्विटर के जरिए निकाली भड़ास

अर्जुन रामपाल ने दिल्ली की जहरीली हवा पर कही ये इमोशनल बात, ट्विटर के जरिए निकाली भड़ास

Highlightsदिल्ली में सभी निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है।दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स में अब तक कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।

बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल ने राजधानी दिल्ली में बढ़ते पॉल्युशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शनिवार को अर्जुन रामपाल किसी काम के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे। यहां का पॉल्युशन देखकर वे हैरान रह गए। उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

ट्विटर पर अर्जुन रामपाल ने लिखा- अभी-अभी दिल्ली पहुंचा हूं। यहां की हवा बिल्कुल सांस लेने लायक नहीं है। शहर की आज जो हालत हो गई है वह वाकई में सोचने लायक है। प्रदूषण साफ नजर आ रहा है, चारों तरफ स्मॉग छाया हुआ है. लोगों ने मास्क पहन रखा है। आखिर किसी को जागने के लिए और सही कदम उठाने के लिए कितनी और आपदाओं की जरूरत है? अगर हम लोग गलत हों तो बताइए? दिल्ली बचाओ।


आपको बता दें कि इस समय दिल्ली की हालत बेहद खराब है। यहां पर पॉल्युशन का स्तर खतरे तक पहुंच गया है। दिल्ली सरकार ने इस खतरे को भांपते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। इसके अलावा दिल्ली में सभी निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है, लेकिन एयर क्वालिटी इंडेक्स में अब तक कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली की इस जहरीली हवा पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Web Title: Arjun Rampal said this emotional talk on Delhi pollution Smog all around in Delhi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे