लाइव न्यूज़ :

Shocking! शादी के 20 साल बाद पत्नी मेहर से अलग हुए अर्जुन रामपाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2018 11:07 IST

 बॉलीवुड का एक और खूबसूरत कपल हमेशा के लिए अलग हो गया है। अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर ने अपनी 20 साल पुरानी शादी के बाद अब एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है।

Open in App

मुंबई, 28 मई:  बॉलीवुड का एक और खूबसूरत कपल हमेशा के लिए अलग हो गया है। अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर ने अपनी 20 साल पुरानी शादी के बाद अब एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। कुछ दिनों पहले इस बात की खबर आई थी कि अर्जुन रामपाल ने अपना घर छोड़ दिया है और अब बीवी और बच्चों से अलग रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल के जीजा पर लगा एयरहोस्टेस की न्यूड तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

वहीं, खबरों की मानें तो अर्जुन की ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान से अपनी बढ़ती नज़दीकियों की वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। बॉम्‍बे टाइम्‍स की खबर के अनुसार अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर ने अपने र‍िश्‍ते को खत्‍म करने का फैसला कर ल‍िया है। दोनों शादी को खत्म करने का फैसला सुनाते हुए बयान द‍िया क‍ि 20 सालों के इस खूबसूरत सफर को खत्‍म करने का वक्‍त है। हम दोनों अच्‍छे दोस्‍त रहेंगे और जब एक दूसरे को जरूरत होगी तो साथ भी देंगे।

अर्जुन ने मेहर साल 1998 में शादी की थी। इन दोनों के दो बेटियों का नाम महिका और मायरा है। सुजैन और अर्जुन के अफेयर की खबरों के कारण पिछले साल एक पार्टी में मेहर जेसिया का सुजैन खान से जबरदस्त झगड़ा भी खबरों की सुर्खिया बना था।

यह भी पढ़ें : Shocking! खतरे में है अर्जुन रामपाल की शादी, छोड़ दिया पत्नी और बच्चों को

कहते हैं अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने अपने रिश्ते को सही करने की बेहद कोशिश की थी लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई। कहा जा रहा है की सुजैन खान का ऋतिक रोशन से तलाक भी इनके अफेयर के चलते हुआ था। वहीं, अब देखना होगा कि अगर अर्जुन सुजैन का सच में अफेयर है तो ये दोनों एक दूसरे का दामन कब थामते हैं।

टॅग्स :अर्जुन रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, जवान का रिकॉर्ड टूटने से बस एक कदम दूर!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Box Office: 20वें दिन धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कमाए इतने करोड़

भारततमिलनाडु-असम विधानसभा चुनाव 2026ः पीयूष गोयल-बैजयंत पांडा प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल, मुरलीधर मोहोल, सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश सह-प्रभारी नियुक्त

बॉलीवुड चुस्कीCrakk: चौथे दिन 'क्रैक' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े आए सामने

बॉलीवुड चुस्कीCrakk Box Office: पहले दिन 'क्रैक' ने कमाए इतने करोड़, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जोड़ी पर्दे पर, देखें आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?