लाइव न्यूज़ :

मलाइका अरोड़ा से शादी पर बोले अर्जुन कपूर, कहा- 'अभी मेरा शादी करना...'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 11:14 IST

अर्जुन कपूर आखिरी बार विपुल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आये थे। इसके अलावा अर्जुन जल्द ही इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड में दिखाई देंगे।

Open in App

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरें थीं कि मलाइका और अर्जुन की शादी 19 अप्रैल 2019 को गोवा में होने वाली थी पर कुछ कारणों से यह नहीं हो पाया। इसके बाद से ही लोगों में इन दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर हैं। 

हाल ही में मुंबई मिरर के साथ एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने इस मामले में खुल कर बात की है। अर्जुन ने हंसते हुए कहा कि अभी वह गंजे हो रहे हैं और ऐसे में उनका शादी करना सही नहीं हैं।

अर्जुन ने बातचीत में यह भी कहा, 'आमतौर पर आदमी शादी के बाद बाल खो देते हैं, शादी से पहले नहीं। क्यूंकि मैं एक एक्टर हूं, मैं अपनी ही शादी में गांजा क्यों दिखूंगा ? हर जगह इसकी फोटोज पोस्ट होंगी पर सीरियस नोट पर, मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं।'

टू स्टेट एक्टर अर्जुन ने आगे कहा,' मैंने कभी किसी से कुछ नहीं छुपाया है और मुझे लगता है की मेरी निजी जीवन को इतनी रेस्पेक्ट मिलनी चाहिए।'

जब एक्टर से यह पूछा गया की वह प्यार में होने पर खुश हैं तो अर्जुन ने यह कहा, 'हां मैं खुश हूं और यह मायने रखता है। मेरी निजी और प्रोफेशनल लाइफ मेरी रात की अच्छी नींद लेने में मदद करते हैं। मैं इन्हे ऐसा ही रखना चाहता हूं।'

अगर काम की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार विपुल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आये थे। इसके अलावा अर्जुन जल्द ही इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड साथ ही एक पीरियड ड्रामा, पानीपत और 'रोम-कॉम', 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आएंगे।

टॅग्स :अर्जुन कपूरमलाइका अरोरा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

ज़रा हटकेVIDEO: मलाइका का स्टाइल देख फैंस की थमी सांसे, शॉर्ट ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?