लाइव न्यूज़ :

रणबीर-दीपिका और अर्जुन-मलाइका के साथ ये सितारे करण जौहर की हाउस पार्टी पर आए नजर, वायरल हो रहा है वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: July 28, 2019 11:39 IST

वरुण धवन जल्द ही स्ट्रीट डांसर 3डी में दिखाई देंगे। वहीं विक्की कौशल अपनी फिल्म भूत की शूटिंग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर ने अपने घर पर पार्टी ऑर्गनाइज की थी। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण के साथ रणबीर कपूर, मलाइका और शाहिद जैसे कलाकार शामिल हुए।

बी-टाउन के सितारे अक्सर ही किसी इवेंट और अवॉर्ड नाइट में एक-दूसरे के साथ दिखाई दे जाते हैं। कभी-कभी ये सभी सुपरस्टार एक साथ पार्टी करते हुए भी दिख जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर से आपके चहीते सितारे एक साथ पार्टी करते दिखाई दिए हैं। 

दरअसल करण जौहर ने रिसेंटली अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने लिखा सैटरडे नाइट। सभी कलाकार करण की इस हाउस पार्टी में मस्ती करते दिख रहे हैं। 

इस वीडियो में पुनीत मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मीरा राजपूत, वरूण धवन जोया अख्तर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल, नताशा दलाल, रणबीर कपूर के साथ कई स्टार्स दिख रहे हैं। खास बात ये है कि जैसे-जैसे फोन स्टार्स के पास पहुंचता है सभी स्टैच्यू हो जाते हैं। 

इस वीडियो को लोक काफी पंसद कर रहे हैं। फैंस लगातार इसमें अपने चहीते सितारों के लिए कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में दीपिका जहां ब्लैक आउटफिट में हैं वहीं मलाइका बेहद हॉट लग रही हैं। शाहिद कपूर भी ब्लू कलर के स्वैट शर्ट में दिख रहे हैं। 

बात करें स्टार्स के वर्कफ्रंट की तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म छपाक में दिखाई देंगी। वहीं वो फिल्म 83 की तैयारियों में भी लगी हैं। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह इस साल की बड़ी हिट साबित हुई। 

वरुण धवन जल्द ही स्ट्रीट डांसर 3डी में दिखाई देंगे। वहीं विक्की कौशल अपनी फिल्म भूत की शूटिंग कर रहे हैं। सारे स्टार्स एक साथ इस वीडियो में सारे स्टार्स दिख रहे हैं।  

टॅग्स :करण जौहरदीपिका पादुकोणरणबीर कपूरशाहिद कपूरमलाइका अरोराअर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल