लाइव न्यूज़ :

मलाइका अरोड़ा संग संपत्ति की तुलना पर भड़के अर्जुन कपूर, इंस्टाग्राम पर निकली भड़ास

By वैशाली कुमारी | Updated: August 8, 2021 18:40 IST

दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मलाइका अरोड़ा की संपत्ति 100 करोड़ हैm जिसे वो फिल्मों, आइटम सॉन्ग्स और शो में जज बनकर कमाती हैं। अर्जुन की कमाई  88 करोड़ रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्दे20 साल की उम्र में काम शुरू किया और आज तक कर रही हैं।अर्जुन कपूर ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है।2021 में ऐसी हेडलाइन पढ़ना बेहद दुखद और शर्मनाक है।

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर के साथ अपना रिश्ता जोड़ा और पूरी दुनियां के सामने अपने और अर्जुन के रिश्ते को स्वीकार किया था।

आज अर्जुन कपूर और मलाइका बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। बतादें कि मलाइका ने पिछले साल अपनी और अर्जुन की एक फोटो शेयर कर के दुनियां के सामने अपने रिश्ते को कबूला था। वहीं दोनों के रिश्ते के सामने आने पर सोशल मीडिया पर लोगो ने उनकी खूब तारीफ की तो दोनों ने अपने इस रिश्ते को लेकर आलोचना भी झेली।

इन सबके बावजूद मलायिका और अर्जुन ने अपने रिश्ते को संभाले रखा और हर मुश्किल का सामना किया। आज दोनों काफी खुश है और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर भी हैं। अब दोनों के फैंस को मलाइका और अर्जुन की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है।

शादी की बात पर दोनों अब तक खामोश  हैं लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इनकी शादी कि खुशखबरी सुनाई देगी। वहीं दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बतादें कि एक मीडिया रिपोर्ट्स ने ये दावा किया है कि मलाइका अरोड़ा की संपत्ति अर्जुन कपूर से ज्यादा है और वो अर्जुन से ज्यादा कमाती हैं।

दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मलाइका अरोड़ा की संपत्ति 100 करोड़ है जिसे वो फिल्मों, आइटम सॉन्ग्स और शो में जज बनकर कमाती हैं। मलाइका अरोड़ा के मुकाबले अर्जुन की कमाई  88 करोड़ रुपये है। वहीं अर्जुन कपूर ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है।

रिपोर्ट की हेडलाइन देखकर अर्जुन को काफी गुस्सा आया और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, 2021 में ऐसी हेडलाइन पढ़ना बेहद दुखद और शर्मनाक है। इसके साथ ही अर्जुन ने कहा वह अच्छा कमाती हैं और वह इसकी हकदार हैं। उन्होंने सालों इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत की है, जिसकी तुलना किसी से नहीं होनी चाहिए, मुझसे भी नहीं।

अपनी बात रखने के बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया लेकिन तब तक उनका यह पोस्ट वायरल हो गया  और उनके इस पोस्ट के बाद लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि वो ये देखकर काफी खुश होते हैं कि मलाइका कितनी स्वाभिमानी हैं।

उन्होंने 20 साल की उम्र में काम शुरू किया और आज तक कर रही हैं। वह अपनी एक खुद की पहचान रखती हैं। वो हमेशा अपने काम से जवाब देती हैं और उसी को तवज्जो देती हैं। और ऐसी जिंदगी जीती हैं, जिससे उन्हें खुशी मिले। मैं उनसे हर दिन कुछ ना कुछ सीखता हूं।

टॅग्स :अर्जुन कपूरमलाइका अरोराबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल