लाइव न्यूज़ :

'अंकल' के डांस का फैन हुआ बॉलीवुड, अर्जुन कपूर-रवीना टंडन ने दिया ऐसा रिएक्शन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 2, 2018 16:25 IST

यह वीडियो है एक अंकल जी का जो गोविंदा के डांस स्टाइल को कॉपी करते हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहें हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर 'अंकल' जी डांस का वीडियो वायरलबॉलीवुड हस्तियों ने की तारीफविदिशा के रहने वाले हैं अंकल जी उर्फ संजीव श्रीवास्तव

मुंबई, 2 जूनः इन दिनों सोशल मीडिया पर 'अंकल' जी डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस डांस को लोग यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप सभी जगह खूब शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो है एक अंकल जी का जो गोविंदा के डांस स्टाइल को कॉपी करते हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहें हैं। 

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने तो इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा , 'मैं संजीव श्रीवास्तव के चेहरे पर डांस करते हुए वो ख़ुशी देख सकता हूँ जो अकसर हम एक्टर्स कैमरे के सामने परफॉर्म करते हुए मिस कर देते हैं। वो कला जिसमे दूसरों की आँखों में देखते हुए उन्हें नाचने पर मजबूर कर दे... आप अपने मूव्स को यूँहीं  करते रहिये।'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संजीव श्रीवास्तव के डांस की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'हमारे विदिशा के भोपाल में कार्यरत प्रोफ़ेसर श्री संजीव श्रीवास्तव जी की ज़िंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो ख़ास बात है...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी ट्वीट में लिखा, 'Faaaaab!!!!!👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻 a big hug to him !!!!😊😊😊👍🏻👍🏻'

जबसे संजीव श्रीवास्तव का डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है तबसे वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। उन्होने एक इंटरव्यू  में बताया कि जबसे उनका वीडियो इंटरनेट पर हिट हुआ है तबसे उन्हें देश विदेश से फ़ोन कॉल्स आ रहें हैं। वह अब लगातार टीवी चैनल्स को इंटरव्यू देने में व्यस्त हैं।

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे उनके डांस के वीडियो के वायरल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक फंक्शन के दौरान उन्होंने यह डांस परफॉरमेंस दिया था। जहाँ यह वीडियो उनके फैमिली मेंबर ने फेसबुक पर अपलोड किया था। उसके बाद उन्हें बहुत से कॉल्स आना शुरू हो गए की आपका डांस वीडियो वायरल हो चुका है। 

बता दें की संजीव श्रीवास्तव, जिन्हे प्यार से लोग डब्बु जी कहते हैं। वह मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग  रिसर्च इंस्टिट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टैंट प्रोफेसर हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :वायरल वीडियोअर्जुन कपूररवीना टंडन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस