लाइव न्यूज़ :

ड्रामेडी में साथ दिखेंगे अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत, फिल्म का नाम तय नहीं

By भाषा | Updated: November 6, 2019 15:43 IST

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह पहली बार किसी ‘ड्रामेडी’ (ड्रामा और कॉमेडी) फिल्म में साथ दिखेंगे। निर्माताओं ने बुधवार को बताया कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देटी सीरीज, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट संयुक्त रूप से फिल्म का निर्माण कर रही हैं। निर्देशन के क्षेत्र में पहली बार कदम रखने वाले काशवी नायर इस फिल्म का निर्देशन करेंगी

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह पहली बार किसी ‘ड्रामेडी’ (ड्रामा और कॉमेडी) फिल्म में साथ दिखेंगे। निर्माताओं ने बुधवार को बताया कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। टी सीरीज, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट संयुक्त रूप से फिल्म का निर्माण कर रही हैं।

निर्देशन के क्षेत्र में पहली बार कदम रखने वाले काशवी नायर इस फिल्म का निर्देशन करेंगी। उन्होंने इससे पहले 2013 में आयी एक्शन थ्रिलर डी-डे में निखिल आडवाणी की सहायता की थी और टीवी सीरीज ‘पीओडब्लू: बंदी युद्ध के’ में सह निर्देशक के तौर पर काम किया था। इस फिल्म को सीमापार के जवां होते अदाकारों की प्रेम कहानी के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म की कहानी को अनुजा चौहान, अमितोष नागपाल और नायर ने मिलकर लिखा है।

अर्जुन कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं एक संयुक्त परिवार में पला बढ़ा हूँ इसलिए समझता हूँ कि यह प्रेम, ताकत और सहारे का सबसे बड़ा स्तंभ है। यह हमारी फिल्म का सार है जिसका दिल सही जगह पर है। मैं तैयारी के दौरान ही बेहद उत्साहित हूँ।’’ फिल्म का निर्माण इस महीने शुरू होगा और अधिकतर शूटिंग पंजाब और लॉस एंजेलेस में होगी। 

 

टॅग्स :अर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हुई मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मलाइका के पिता के घर पहुंचे अरबाज खान, अर्जुन, अमृता और सलीम खान, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?