लाइव न्यूज़ :

अरबाज खान ने कहा- ‘दबंग 3' हिट हो या फ्लॉप सलमान खान की होगी पूरी जिम्मेदारी!

By भाषा | Updated: April 19, 2019 17:24 IST

Open in App

अरबाज खान ने कहा है कि ‘‘दबंग’’ फ्रैंचाइजी पूरी तरह से सुपरस्टार सलमान खान पर निर्भर है और यह अन्य नाम के साथ आगे नहीं बढ़ सकती। अरबाज ने कहा कि फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की वर्तमान में शूटिंग चल रही है जिसमें सलमान खान चुलबुल पांडेय नाम के पुलिसकर्मी की अपनी भूमिका दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि जेम्स बांड जैसी जासूसी फिल्मों की तरह टीम हर दो वर्ष बाद दूसरे अभिनेता की तलाश नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘दबंग अभिनेता आधारित फ्रेंचाइजी है। हमें तीसरा पार्ट बनाने में सात वर्ष लगे और हमें नहीं पता कि चौथा बनाने में कितना समय लगेगा। यह एक अभिनेता पर निर्भर है जो कि सलमान खान हैं।’’ अभिनेता के अलावा फिल्म निर्माता के तौर पर फिल्म ‘‘दबंग’’ से जुड़े रहे अरबाज ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह जेम्स बॉन्ड श्रृंखला की फिल्मों की तरह नहीं है जिसमें आप एक अभिनेता के साथ दो साल तक काम करते हैं और फिर किसी और के साथ...चुलबुल पांडेय का चरित्र सदाबहार है और यह आगे बढ़ता रहेगा। जब तक हमारे पास अभिनेता हैं हम उनके साथ उम्र के लिहाज से कुछ कर सकते हैं, वह करेंगे।’’

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज होने से पहले ही विवादों से घिर गई है। जी हां दबंग के सेट से एक फोटो वायरल हो रही थी। जिसमें शिवलिंग के ऊपर एक तख्त रखी दिखाई दे रही थी। इस फोटो को लेकर लोग लगातार सलमान खान को ट्रोल कर रहे थे। लोगों ने इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया था। वहीं इस पर दबंग खान ने अपनी सफाई भी दे दी है। 

दैनिक भास्कर डॉट कॉम की खबर की मानें तो सलमान खान ने इस वायरल फोटो के ऊपर अपनी सफाई भी दी है। सलमान का कहना है कि शिवलिंग के ऊपर तखत इसलिए रखी गई थी क्योंकि टीम नहीं चाहती थी कि किसी भी तरह से नुकसान पहुंचे इसीलिए क्रू ने उसके ऊपर तखत रख दिया गया था। दोपहर के बाद इसे हटा लिया गया था। 

टॅग्स :सलमान खानअरबाज़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?