लाइव न्यूज़ :

ससुराल पहुंची अनुष्का शर्मा, वीडियो शेयर कर दिल्लीवालों को दिया खास मैसेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2018 11:02 IST

अनुष्का और वरुण धवन अपकमिंग फिल्म ‘सुई धागा’ में बिजी हैं और इसी सिलसिले में दिल्ली शहर में हैं। ऐसे में अभिनेत्री अनुष्का, वरुण के साथ ट्रैफिक पुलिस के ऑफिस पहुंची और इस मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया।

Open in App

मुंबई, 3 अप्रैल: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बीते साल इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी हुई है। विराट कोहली दिल्ली के रहने वाले हैं और आज कल अनुष्का अपनी ससुराल में हैं। 

विराट कोहली से मिलने के लिए सुई धागा की शूटिंग छोड़ दिल्ली पहुंचीं अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री दिल्ली अपनी ससुरालवालों से मिलने नहीं बल्कि फिल्म के लिए आई हुई हैं। अनुष्का और वरुण धवन अपकमिंग फिल्म ‘सुई धागा’ में बिजी हैं और इसी सिलसिले में दिल्ली शहर में हैं।  ऐसे में अभिनेत्री अनुष्का, वरुण के साथ ट्रैफिक पुलिस के ऑफिस पहुंची और इस मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया। 

इस वीडियो में अनुष्का ने दिल्लीवालों को मैसेज देते हुए अपील की है। इस वीडियो के जरिए लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। गौरबतल है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस 'सेफ ड्राइविंग' को बढ़ावा देने के लिए वीडियो सीरीज शुरू करने जा रही है।

गाजियाबाद पहुंची फिल्म 'सुई धागा' की टीम, फैन्स की हूटिंग से चिढ़ीं अनुष्का शर्मा-देखें वीडियो

जिसके लिए उन्होंने शहर में मौजूद वरुण धवन और अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया तो दोनों ही सितारों ने हामी भर दी। जिसके बाद अनुष्का ने दिल्लीवालों के लिए अंग्रेजी और हिंदी दोनों में वीडियो संदेश दिया है। 

बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के हैरिटेज रिसॉर्ट में शादी की थी। इटली में शादी और फिनलैंड में हनीमून के बाद विराट और अनुष्का ने 21 दिसंबर को दिल्ली पहला रिसेप्शन दिया था। दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। इसके अलावा शिखर धवन, गौतम गंभीर और सुरेश रैना भी शामिल हुए थे।

इसके बाद विरुष्का ने 26 दिसंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी, बीसीसीआई के अधिकारी और बॉलीवुड स्टार्स के अलावा कई बिजनेसमैन शामिल हुए।

टॅग्स :वरुण धवनअनुष्का शर्माबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्रिकेटBAN vs PAK, 2nd Test: मुशफिकुर रहीम ने अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा, 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए