लाइव न्यूज़ :

मां बनने की खबरों पर अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 30, 2019 09:14 IST

फिल्मफेयर को हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंटरव्यू दिया है। जिसमें इन सभी बातों को अनुष्का ने अफवाह बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए थे। अनुष्का की शादी के बाद से खबरें आ रही हैं कि वह मां बनने वाली हैं।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए थे। अनुष्का की शादी के बाद से खबरें आ रही हैं कि वह मां बनने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने इस पर अपनी खामोशी तोड़ी है।

फिल्मफेयर को हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंटरव्यू दिया है। जिसमें इन सभी बातों को अनुष्का ने अफवाह बताया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि जब आप शादी कर लेते हैं तो फिर लोग आप से हमेशा पूछते हैं कि क्या आप मां बनने वाली हैं।  लोग ऐसी चीजें ज्यादा पढ़ना पसंद करते हैं जो वाकई में है ही नहीं। अनुष्का ने कहा है कि जब शादी करते हैं तो  मां बनने की खबरें आने लगती हैं और जब डेटिंग करते हैं तो शादी की खबरें आने लगती हैं। दूसरों को अपनी जिंदगी जीने दें। हर चीज में जल्दबाजी किस चीज की है। 

जिनके बारे में अफवाहे आती हैं। वो आए दिन उसकी सफाई देते रहते हैं। इससे मुझे तो बेहद चिढ़ है।  क्या मुझे भी सफाई देने की जरुरत है , नहीं। अनुष्का ने कहा कि अगर कोई ढीले ढाले कपड़े पहने ले तो इसको मतलब ये नहीं वो प्रग्नेंट ही है। कई बार वो कपड़े ट्रेंड के हिसाब से भी पहने जा सकते हैं। 

मुझे लगता है ऐसी बातों को आप बस नजअंदाज ही कीजिए। अनुष्का को आखिरी बार जीरो फिल्म में देखा गया था, इस फिल्म ने पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं कर पाया था। अब फिलहाल अनुष्का फिल्मों से दूर हैं।

टॅग्स :अनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटविराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने विंबलडन में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन का उठाया लुत्फ

भारतकौन हैं निखिल सोसले?, मिलिए बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तार RCB अधिकारी से, हादसे में 11 की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?