लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा ने महिला दिवस पर दुख जताते हुए कही बड़ी बात, मैं ऐसे माहौल में पली-बढ़ी हूं, जहां...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 9, 2020 08:55 IST

अनुष्का की गिनती बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में होती है जो अपनी बात को बेबाकी से रखती हैं, वुमेन्स डे के खास मौके पर अनुष्का ने अपनी राय रखी है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिलहाल सिल्वर स्क्रीन से दूर हैंअनुष्का की गिनती बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में होती है जो अपनी बात को बेबाकी से रखती हैं

8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर बेवाक तरीके से अपनी बात रखती नजर आती हैं। अनुष्का ने बताया है कि वह एक ऐसे माहौल में पली बढ़ी हैं जहां खुद के मुताबिक हर एक काम करने की आजादी मिली  है।

अनुष्का ने भारत में रहने वाले कई ऐसे परिवार के बारे में बात की है,जहां आज के समय में भी लड़कियों को आजादी नहीं है। महिला दिवस के मौके पर अनुष्का शर्मा मे लोगों के सामने ये बात रखी। अनुष्का की इस बात ने लोगों का ध्यान जमकर अपनी तरफ खींचा है।

हाल ही में आईएनएस से बात करते हुए अनुष्का ने कहा है कि मैं एक ऐसे माहौल में बढ़ी हुई हूं, जहां हर एक काम करने की पूरी आजादी थी। मेरे पिता ने मुझे पूरी छूट दी थी। लेकिन ये बेहद दुख की बात है कि आज भी भारत में कई ऐसे परिवार हैं जहां लड़कियां आजादी ने नहीं जा पा रही हैं।

महिला दिवस के मौके पर एक्ट्रेस ने इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम के गाने कुड़ी नू नचने दे के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा है कि किसी लड़की को गलती करने पर उसको खुद की सुधारने का मौका भी दें। तभी उसको अपने अंदर छिपी बातों का पता लगेगा।

अनुष्का शर्मा ने बात करते हुए कहा है कि मुझे बहुत दुख होता है कि भारत में ऐसे घर हैं जहां आज तक लड़कियों को आजादी नहीं दी गई है। वे जैसी हैं, उन्हें उस रूप में जीने की इजाजत नहीं है। उम्मीद करती हूं हर लड़की को उसी तरह से जिंदगी जीने को मिले जिस तरह से मैंने जी है।

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस काफी समय से पर्दे से दूर हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार जीरो फिल्म में देखा गया था।  इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ नजर आईं थी। अब अनुष्का की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

टॅग्स :अनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटविराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने विंबलडन में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन का उठाया लुत्फ

भारतकौन हैं निखिल सोसले?, मिलिए बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तार RCB अधिकारी से, हादसे में 11 की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?