लाइव न्यूज़ :

Paatal Lok Webseries Review:जयदीप अहलावत ने 'पाताल लोक' में मचाया हंगामा, जबरदस्त क्राइम और बेजोड़ थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: May 15, 2020 20:24 IST

अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनी पाताल लोक वेब सीरीज में जबरदस्त क्राइम के साथ बेजोड़ थ्रिलर है जो आपको पूरी तरह से बांधकर रखती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुदीप शर्मा ने वेब सीरीज को बहुत ही सरल तरीके से लिखा  जिससे आप कहानी से पूरी तरह कनेक्ट हो पाते हैं। एक्टिंग के मामले में तो हाथीराम चौधरी ने सबको पीछे छोड़ दिया, मतलब उनका एक अलग ही रंग देखने को मिला। ओवर ऑल सीरीज आपको पाताल लोक से स्वर्ग लोक तक के सफ़र पर ले जाती है।

डिजिटल रिव्यू: पाताल लोक (वेब सीरीज)स्टार्स: जयदीप अहलावत, नीरज कबी, अभिषेक बनर्जी, इश्वाक सिंह, गुल पनाग निर्देशक: अविनाश अरुण और प्रोसित रॉयसृजनकर्ता: सुदीप शर्माओटीटी: प्राइम वीडियोरेटिंग: 4/5

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण आजकल ऑडियंस OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म या वेब सीरीज देखकर अपना समय बिता रहे हैं। हालांकि अभी तक  इस साल कोई ऐसी वेब सीरीज नहीं आई जिसने मिर्ज़ापुर या सेक्रेड गेम्स की तरह तहलका मचा दिया हो। लेकिन अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनी पाताल लोक वेब सीरीज में जबरदस्त क्राइम के साथ बेजोड़ थ्रिलर है जो आपको पूरी तरह से बांधकर रखती है। मेरा प्लान था की एक एपिसोड देखकर बाकी वीकेंड पर खत्म कर दूंगी। लेकिन यकीन मानिए रात को देखना शुरू किया और पता ही नहीं चला कब सुबह हो गई। जबसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर  वेब सीरीज़ 'पाताल लोक' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था तभी से लोगो को का इंटरेस्ट इसे देखने को काफी बढ़ गया था। इस सीरीज को Avinash Arun & Prosit Roy ने डायरेक्ट किया है वही सुदीप शर्मा ने इसे लिखा है जयदीप अहलावत, नीरज काबी,अभिषेक बनर्जी और गुल पनाग जैसे अमेजिंग एक्टर्स इस सीरीज में आपको देखने को मिलेंगे। तो चलिए अब आपको बताते हैं इस वेब सीरीज के बारे में... 

ये कहानी एक पुलिस वाले हाथीराम चौधरी की है जिनकी वाट्सअप यूनिवर्सिटी के मुताबिक,  दुनिया में तीन लोक हैं। स्वर्ग लोक- जहां बड़े लोग रहते हैं। धरती लोक- जहां वह रहता है। पाताल लोक- जहां उसकी पोस्टिंग है। हाथीराम चौधरी का किरदार जयदीप अहलावत निभा रहे हैं। एक बड़े टीवी पत्रकार की कथित तौर पर हत्या कर निकले चार अपराधी स्पेशल सेल के निशाने पर होते हैं।  दिल्ली पुलिस की  स्पेशल सेल इन चारो क्रिमिनल हथौड़ा त्यागी, टोप सिंह, चीनी और कबीर एम को गिरिफ्तार कर लेती हैं। इन पर मीडिया टाईकून संजीव मेहरा  की हत्या की साजिश का आरोप है। यह केस हाथीराम को सौंपा जाता है। केस में कई पहलू हैं, जिसे हाथीराम को सुलझना है। अब हाथीराम ये केस सुलझा पाते है या नहीं इसकें लिए आपको ये वेब सीरीज देखनी पड़ेगी। 

सुदीप शर्मा ने वेब सीरीज को बहुत ही सरल तरीके से लिखा  जिससे आप कहानी से पूरी तरह कनेक्ट हो पाते हैं। जैसे जैसे एपिसोड आगे बढ़ता है वैसे वैसे ये सीरीज आपको अपनी ज़ब्त में ले लेती है। आप पूरे 9 एपिसोड एक ही बारे में देख लेंगे। लोकल भाषा, लोकेशन और  डायलॉग्स सुदीप शर्मा ने पूरी तरह से पकड़ बनाई है। सुदीप शर्मा ने इससे पहले एनएच 10' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फ़िल्में लिख चुके हैं। डायरेक्शन के मामले में भी Avinash Arun & Prosit Roy कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

दमदार एक्टिंग ने फूंकी वेब सीरीज में जान

एक्टिंग के मामले में तो हाथीराम चौधरी ने सबको पीछे छोड़ दिया, मतलब उनका एक अलग ही रंग देखने को मिला। चाहे एक्सप्रेशंस हो या फिर डायलॉग डिलीवरी आप उनके  किरदार को महसूस कर पाएंगे। एक परेशान पुलिस वाला, जो घर, समाज और ऑफ़िस तीनों जगह लड़ रहा है। नीरज काबी एक मीडिया टाइकून के किरदार में आपका दिल जीत लेंगे। नेटफ्लिक्स की 'ताजमहल' में उर्दू की शायरी से संजीव मेहरा की elite क्लास वाली इंग्लिश तक नीरज अपने आप को पूरी तरह से जस्टिफाई करते है। अब हथोडा त्यागी के लिए क्या कहे। भले ही अभिषेक बनर्जी के पास डायलॉग कम हो पर वो अपनी आंखों और एक्शन से बहुत कुछ कह जाते है। इसके अलावा गुल पनाग, इश्वाक सिंह, निहारिका लायरा दत्त, आकाश खुराना ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। 

ऑडियंस का मिल रहा ज़बरदस्त रिस्पांस 

ओवर ऑल सीरीज आपको पाताल लोक से स्वर्ग लोक तक के सफ़र पर ले जाती है। डायरेक्शन, एक्टिंग. डायलाग, लोकेशन, स्क्रीनप्ले, बैकग्राउंड स्कोर हर एक चीज़ पर बहुत मेहनत  की गई है जिसकी वजह से इस सीरीज को ऑडियंस का ज़बरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। ड्रोन से लेकर क्लोज़ शॉट्स तक कैमरे का हर एंगल आपको टीवी से चिपका के रखेगा। सीरीज में आपको रोमांच और एक्शन भरपूर मिलेगा। मुझे लगता है एक लंबे वक़्त  के बाद हिंदी वेब सीरीज़ में क्राइम के जॉनर में कुछ बेहतरीन देखने को मिलेगा। हा बस  एंड थोड़ा आपको  निराश कर सकता है। बाकी सीरीज देखते वक़्त इयरफ़ोन ज़रूर पहन लें। 

टॅग्स :अनुष्का शर्मावेब सीरीजअमेज़न प्राइमअमेजनजयदीप अहलवात
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?