लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली से मिलने के लिए सुई धागा की शूटिंग छोड़ दिल्ली पहुंचीं अनुष्का शर्मा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 28, 2018 16:24 IST

कोहली दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने श्रीलंका में हुए निदाहास ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं लिया था।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मार्च: इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे विराट कोहली पिछले कई मौकों पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ चुके हैं। अब खबर हैं कि अपनी फिल्म सुई-धागा की शूटिंग में व्यस्त अनुष्का अपने पति कोहली से मिलने के लिए 2 दिन का समय निकालकर दिल्ली जा पहुंचीं।

अनुष्का और कोहली ने पिछले ही साल दिसंबर में शादी की है। हालांकि, काफी व्यस्त होने के कारण दोनों को बहुत कम समय एक-दूसरे के साथ बिताने का मौका मिल पाता है। अनुष्का हाल में वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मेरठ में मौजूद थीं। वहीं से उन्होंने छुट्टी लेकर कोहली से मिलने का समय निकाल लिया।

बता दें कि कोहली दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने श्रीलंका में हुए निदाहास ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, अगले महीने 7 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल-11 के बाद से कोहली एक बार फिर काफी व्यस्त हो जाएंगे।

आईपीएल के बाद कोहली काउंटी क्रिकेट के लिए इंग्लैंड जाएंगे और फिर वहां उन्हें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेना है। (और पढ़ें- बॉल टैम्परिंग विवाद: स्मिथ, वॉर्नर पर एक साल का बैन, IPL में भी नहीं खेलेंगे)

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्माटीम इंडियानिदाहास ट्रॉफीवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या महिला प्रीमियर लीग में 5 की जगह 6 टीम खेलेंगी?, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा- हमें भी डब्ल्यूपीएल टीम का भी मालिक बनना?

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेट9 सीजन में 500 से अधिक रन?, विराट कोहली सबसे आगे, देखिए टॉप-4 लिस्ट

क्रिकेटतिलक वर्मा की कप्तानी में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी?, भारतीय 'ए' टीम में शामिल, देखिए  ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया ए टीम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्रिकेटBAN vs PAK, 2nd Test: मुशफिकुर रहीम ने अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा, 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए