लाइव न्यूज़ :

'वामिका को जाने दो, वह बहुत नींद में है, हम वापस आएंगे', बेटी को कैमरे से बचाने के लिए विराट-अनुष्का ने किया ऐसा

By शिवेंद्र राय | Updated: August 2, 2022 16:35 IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई हवाई अड्डे पर बेटी वामिका को कैमरे से बचाने के लिए पैपराजी से निवेदन करते नजर आए। लंदन और पेरिस में छुट्टियां मनाने के बाद ये मशहूर जोड़ी वापस भारत लौट आई है। दोनों ने बेटी को गाड़ी तक पहुंचाने के बाद वापस लौटकर तस्वीरें खिंचाई।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई हवाई अड्डे पर बेटी वामिका को कैमरे से बचाते नजर आए कोहलीबेटी की तस्वीरें न लेने के लिए पैपराजी से किया निवेदनविराट और अनुष्का बेटी वामिका को लेकर बेहद ही संवेदनशील हैं

मुंबईअनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन और पेरिस में छुट्टियां मनाने के बाद वापस मुंबई लौट आए हैं। वापसी के बाद  मुंबई हवाई अड्डे से बाहर निकलते हुए अनुष्का और विराट अपनी बेटी वामिका को पैपराजी के कैमरे से बचाते हुए नजर आए। विराट और अनुष्का,  वामिका से पहले एयरपोर्ट से बाहर निकले और बाहर जुटे हुए फोटोग्राफरों से तस्वीरें लेने का अनुरोध किया। विराट ने तस्वीर लेने की कोशिश कर रहे फोटोग्राफरों से कहा कि कृपया वामिका को जाने दो, कैमरे नीचे रखो। वह बहुत नींद में है। पहले, उसे कार में बैठने दो। हम वापस आएंगे।

इसके बाद अपने वादे अनुसार विराट और अनुष्का बेटी वामिका को गाड़ी में छोड़ कर वापस लौटे और तस्वीरें खिंचाई। विराट और अनुष्का बेटी वामिका को लेकर बेहद ही संवेदनशील हैं। दोनों लगातार मीडिया से अपील करते रहे हैं कि उनकी बेटी की फोटो कहीं लीक न की जाए। पिछले साल कुछ पैपराजी ने हवाई अड्डे पर वामिका की तस्वीरें उतार ली थीं। इसके बाद विराट और अनुष्का ने बेटी की तस्वीरों को प्रकाशित न करने की अपील की थी। दोनों की अपील पर वामिका की तस्वीरों को मीडिया में प्रकाशित नहीं किया गया। बाद में अनुष्का ने इसके लिए एक धन्यवाद नोट भी लिखा था। अनुष्का ने लिखा था, "हम भारतीय पैपराजी और अधिकांश मीडिया बिरादरी के प्रति वामिका की तस्वीरें / वीडियो प्रकाशित नहीं करने के लिए बहुत आभारी हैं।   माता-पिता के रूप में हम अपने बच्चे के लिए गोपनीयता चाहते हैं और उसे मीडिया और सोशल मीडिया से स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जीने का मौका देने के लिए अपनी पूरी कोशिश करना चाहते हैं। इसके लिए आपके समर्थन की आवश्यकता है इसलिए कृपया मामले में संयम बरतें।"

बता दें कि विराट कोहली फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और अपना पूरा समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। कोहली ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से आराम मांगा था। लंबे समय से खराब फार्म से जूझ रहे विराट कोहली एशिया कप से वापसी कर सकते हैं। एशिया कप में कोहली के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें होंगी क्योंकि अक्टूबर में टी20 विश्व कप होने वाला है और कोहली आलोचकों के निशाने पर हैं।

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्माविरुष्कामुंबईबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?