लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने ऋषिकेश में भंडारे के दौरान 100 संतों को भोजन कराया, लिया आशीर्वाद

By रुस्तम राणा | Updated: January 31, 2023 20:26 IST

उत्तराखंड की धर्म नगरी ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम में जाने के बाद कोहली और अनुष्का ने 100 संतों के लिए एक धार्मिक भोज की व्यवस्था की।

Open in App
ठळक मुद्देआश्रम में आशीर्वाद लेने की जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैंतस्वीरों में अनुष्का और विराट कोहली साधु संतों का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैंइससे दोनों ने परिवार ने वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम का दौरा किया

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति-क्रिकेटर विराट कोहली एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं, जिसकी शुरुआत ऋषिकेश में हुई। इस दौरान स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम में जाने के बाद कोहली और अनुष्का ने 100 संतों के लिए एक धार्मिक भोज, भंडारे की व्यवस्था की। आश्रम में आशीर्वाद लेने की जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

तस्वीरों में अनुष्का और विराट कोहली उन संतों का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं जो दावत के दौरान जमीन पर बैठे थे। जैसे ही उन्हें भोजन परोसा जा रहा था, दंपति ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन और सम्मान किया। विराट ने जहां ट्राउजर के साथ स्वेटर पहना था, वहीं अनुष्का ने फ्लोरल शॉल के साथ व्हाइट सलवार सूट पहना था।

उन्होंने आश्रम में प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। इससे एक दिन पहले अनुष्का ने नदी के किनारे ध्यान लगाते हुए अपनी एक सुंदर तस्वीर पोस्ट की थी। हालांकि यह ज्ञात नहीं है कि उनकी बेटी वामिका कोहली ऋषिकेश में भी उनके साथ हैं। वह अक्सर अपने स्टार पैरेंट्स के साथ आध्यात्मिक स्थानों की यात्रा करती देखी जाती हैं। इससे पहले, परिवार ने वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम का दौरा किया।

उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने ट्विटर पर लिखा, 'कोहली की तरह कोई और क्रिकेटर या सेलिब्रिटी भी जड़ों से इतना जुड़ा नहीं है जो वृंदावन, ऋषिकेश और नैनीताल जाने की कल्पना करे। मैंने किसी और सेलेब्रिटी को ऐसा करते हुए नहीं देखा लेकिन कोहली इतनी प्रसिद्धि होने के बाद भी लगातार आध्यात्मिक स्थानों की यात्रा कर रहे हैं। 

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीRishikesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?