लाइव न्यूज़ :

एक्टिंग छोड़ रहीं अनुष्का! 'जीरो' के बाद फिल्म इंडस्ट्री से किया किनारा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 16, 2019 06:40 IST

अनुष्का शर्मा की दिसंबर 2017 में क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से शादी के बाद से बॉलीवुड में गतिविधियां जरा कम हो गई हैं

Open in App

अनुष्का शर्मा की दिसंबर 2017 में क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से शादी के बाद से बॉलीवुड में गतिविधियां जरा कम हो गई हैं. उन्होंने शादी के बाद अपनी फिल्म 'जीरो' को पूरा किया और रिलीज से पहले इसका जमकर प्रमोशन भी किया लेकिन बाद में क्या? फिल्मी इवेंट्स या पार्टियों में भी उनका आना-जाना कम हो गया. उन्हें ज्यादातर पति विराट कोहली के साथ हॉलिडे पर या फिर क्रिकेट टूर्नामेंट में उनकी हौसलाअफजाई करते देखा गया. 'जीरो' को रिलीज हुए लगभग चार महीने हो गए हैं, लेकिन अब तक अनुष्का ने अपने अगले प्रोजेक्ट की कोई घोषणा नहीं की.

इस बीच अनुष्का को लेकर खबरें सुनने को मिल रही हैं कि वह बॉलीवुड छोड़ने का प्लान बना रही हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट के कहने पर अनुष्का बॉलीवुड को अलविदा कहने का मन बना रही हैं. विराट चाहते हैं कि अनुष्का अपना ज्यादा से ज्यादा समय फैमिली को दे. बता दें कि इससे पहले अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने ऐसी खबरों को महज अफवाह करार दिया है.

बहरहाल, अनुष्का ने अपनी किसी नई फिल्म की ऑफिशियली घोषणा तो नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह शेखर कपूर की 'पानी' और संजय लीला भंसाली की का एक अनाम फिल्म में काम कर सकती हैं. हालांकि न तो अनुष्का की ओर से और न ही मेकर्स की ओर से अब तक इसकी पुष्टि की गई है. नवदीप सिंह की 'कनेडा' में भी अनुष्का शर्मा के काम करने की चर्चा है. लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर अब तक कोई हलचल देखने को नहीं मिली है. दूसरी ओर, अनुष्का की समकालीन अभिनेत्रियों के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है.

आलिया भट्ट से लेकर भूमि पेडणेकर, तापसी पन्नू, कटरीना कैफ, कंगना रणावत आदि एक के बाद एक कई फिल्में साइन कर चुकी हैं. पिछले नवंबर में रणवीर सिंह के साथ शादी कर चुकीं दीपिका पादुकोण भी इन दिनों 'छपाक' में बिजी हो गई हैं. लेकिन अनुष्का के किसी प्रोजेक्ट से जुड़ने की अब तक कोई खबर नहीं है. विराट कोहली के साथ उनकी शादी के बाद अनुष्का की 'परी', 'संजू', 'सुई धागा' और 'जीरो' रिलीज हुई. इन तमाम फिल्मों को अनुष्का ने शादी से पहले ही साइन किया था. क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद ही खुलेगा राज कहा यह भी जा रहा है कि अनुष्का क्रिकेट वर्ल्ड कप तक एक छोटा ब्रेक ले रही हैं.

वह अपने पति विराट के साथ समय बिताना है. वर्ल्ड कप के समय भी वह विराट के साथ ही रह कर उन्हें सपोर्ट करना चाहती हैं. इसलिए उन्होंने अपने तमाम फिल्मी प्रोजेक्ट्स होल्ड पर रखे हैं. अनुष्का का प्रोड्क्शन हाउस भी है, जिसमें उन्होंने 'परी', 'फिल्लौरी' और 'एनएच 10' जैसी फिल्में बनाई हैं. इसके अलावा वह दूसरे बिजनेस वेंचर्स में भी लिप्त रहती हैं. इसलिए अनुष्का को बॉलीवुड को अलविदा कहने की बात कुछ हजम तो नहीं हो रही है, लेकिन वह वास्तव में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगी या फिर दोबारा पूरे जोश के साथ कमबैक करेंगी, इसका पता क्रिकेट वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ही चलेगा.

टॅग्स :फिल्म जीरोअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटविराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने विंबलडन में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन का उठाया लुत्फ

भारतकौन हैं निखिल सोसले?, मिलिए बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तार RCB अधिकारी से, हादसे में 11 की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?