लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया बोली, जब मैंने अंडरवियर में अपनी फोटो शेयर की तब मुझसे लोगों ने मेरा रेट पूछा

By अनुराग आनंद | Updated: February 19, 2021 13:37 IST

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने कहा कि अंडरवियर में एक तस्वीर को साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर उसे जिस तरह से ट्रोल किया जाने लगा वह उससे परेशान होकर रोने लगी थी। अंततः आलिया ने महसूस किया कि इन सोशल मीडिया ट्रोल्स पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया कश्यप ने बताया कि वह इस तरह की ट्रोलिंग से बुरी तरह से प्रभावित हो गई थी। आलिया कश्यप ने कहा कि इस फोटो को शेयर करने के बाद 'वेश्या' कहकर लोग मेरा रेट पूछ रहे थे।

मुंबई: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और उनकी पूर्व पत्नी आरती बजाज की बेटी आलिया कश्यप ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मैं हर दिन बेकार की चीजों के लिए रोती हूं। 

एचटी के मुताबिक, आलिया ने अपने साथ हुए घटना का जिक्र करते हुए खुलासा किया कि उसने एक बार अंडरवियर में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद उसे सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

आलिया ने बताया कि वह इस तरह की ट्रोलिंग से बुरी तरह से प्रभावित हो गई थी। उसने कहा कि उसे 'वेश्या' कहकर लोग मेरा रेट पूछ रहे थे। वह मुझे रेप करने व जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 

अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में आलिया कश्यप ने ये बताया-

अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में आलिया ने बताया कि वह ट्रोलिंग से कैसे निपटती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया नकारात्मकता कितनी हद तक है और यह कैसे हमें प्रभावित करती है इसके बारे में मैंने महसूस किया है। आलिया ने कहा कि मैं एक बहुत ही संवेदनशील हूं और यहां तक ​​कि एक छोटी सी नफरत की बात  भी मुझे प्रभावित करती है। मैं लगभग हर दिन बेकार की चीजों के बारे में सोचकर रोती हूं। 

 अंडरवियर में अपनी तस्वीरें साझा करने के बाद मिली धमकी के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा कि लोग मुझसे कह रहे थे कि मुझे भारतीय होने पर शर्म आनी चाहिए। लोग मुझे बलात्कार की धमकी दे रहे थे, मुझे वेश्या कह रहे थे। इसके साथ ही आलिया ने कहा कि इस एक फोटो को साझा करने के बाद उसके काफी कुछ सुनना पड़ा।

आलिया कश्यप पहले ट्रोलर से परेशान होकर रोने लगती थी-

आलिया ने कहा कि जब वह शुरू में इन चीजों से परेशान होकर लगातार रो रही थी, तब उसने महसूस किया कि उसे इस तरह के ट्रोलर की वजह से इतना परेशान नहीं होना चाहिए।

आलिया ने कहा कि अब मुझे अभी पता चल चुका है कि इससे ट्रोलर को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये लोग अपने फोन के पीछे छिपे हैं और उनके पास इससे बेहतर करने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं ईमानदारी से ऐसे लोगों को ब्लॉक करने की कोशिश करती हूं। अगर मेरे किसी भी सोशल मीडिया पर नकारात्मक कुछ भी है, तो मैं उन्हें ब्लॉक कर देती हूं क्योंकि मैं चाहती हूं कि मेरा सोशल मीडिया एक सकारात्मक स्थान हो।

 

टॅग्स :अनुराग कश्यपसोशल मीडियारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?