लाइव न्यूज़ :

फिल्मफेयर अवॉर्ड नीलाम करेंगे अनुराग कश्यप, मिले पैसे से करेंगे ये नेक काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 22, 2020 09:04 IST

भारत में कोविड-19 टेस्ट किट का इंतजाम करने के लिए अनुराग कश्यप फंड जुटा रहे हैं, अनुराग कश्यप फंड जुटाने के लिए अपनी फिल्मफेयर ट्रॉफी की नीलामी कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मी सितारे लॉकडाउन से मुसीबत में फंसे जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं.फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, राइटर वरुण ग्रोवर और कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कोरोना वायरस टेस्ट किट्स के लिए फंड जुटाने का फैसला किया है

फिल्मी सितारे लॉकडाउन से मुसीबत में फंसे जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं. इसके लिए अपने सामानों की नीलामी तक कर रहे हैं. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, राइटर वरुण ग्रोवर और कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कोरोना वायरस टेस्ट किट्स के लिए फंड जुटाने का फैसला किया है और 30 दिन में 13 लाख 44 हजार रु. इकट्ठा करने की योजना बनाई है.

ऐसे में अनुराग ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड की नीलामी करेंगे. अनुराग ने ट्विटर पर लिखा, ''सबसे अधिक बोली लगाने वाले को फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड ट्रॉफी मिलेगी, जो उन्हें 2013 में फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए दी गई थी.'' वरुण ग्रोवर भी अपनी एक ट्रॉफी नीलाम करेंगे.

उन्होंने लिखा, ''यह ट्रॉफी उनके रिटायरमेंट के बाद पैसा जमा करने की योजना में शामिल थी, लेकिन भारत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए इससे ज्यादा अच्छा इस्तेमाल नहीं हो सकता है.'' कॉमेडियन कुणाल ने अपना यूट्यूब बटन नीलाम करने का फैसला किया है.

जो सबसे ज्यादा डोनेशन देगा, उसे वह अपना यूट्यूब बटन देंगे. इस कड़ी में गीतकार जावेद अख्तर और एक्ट्रेस मानवी गागरू भी जुड़ गए हैं. जावेद ने अपनी एक फेवरेट किताब की कॉपी की नीलाम करेंगे, वहीं मानवी ने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के प्रमोशन के दौरान पहनी हुई एक ड्रेस की नीलामी करेंगी.

 

टॅग्स :अनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!