लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप ने बताई दो बार हार्ट अटैक आने की ये वजह, इंटरव्यू में किए और भी कई सनसनीखेज खुलासे

By आकाश चौरसिया | Updated: November 22, 2023 13:43 IST

अनुराग कश्यप ने हाल में एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें जब नेटफिलक्स की सीरीज 'मैक्सिमम सिटी' प्रोजेक्ट बंद होने के बारे में पता चला, तो वो बहुत आहत हुए। इसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने भारी मात्रा में शराब पीना शुरू कर दिया और इस कारण उन्हें दो बार हार्ट अटैक का भी सामना करना पड़ा।  

Open in App
ठळक मुद्देनेटफिलक्स के वेबसीरीज 'मैक्सिमम सिटी' से बाहर आने के बारे में पता चला, हुए आहत अनुराग कश्यपइसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने भारी मात्रा में शराब पीना शुरू कर दियाअनुराग कश्यप को इसी के बाद दो बार हार्ट अटैक का सामना करना भी पड़ा

नई दिल्ली: अनुराग कश्यप ने हाल में एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें जब नेटफिलक्स के वेबसीरीज 'मैक्सिमम सिटी' प्रोजेक्ट से बाहर आने के बारे में पता चला, तो वो बहुत आहत हुए। इसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने भारी मात्रा में शराब पीना शुरू कर दिया और इस कारण उन्हें दो बार हार्ट अटैक का भी सामना करना पड़ा।  

मैक्सिमम सिटी सुकेता मेहता के निर्देशन में बन रही थी, लेकिन साल 2021 में आई वेबसीरीज 'तांडव' पर बढ़े विवाद के बाद ओटीटी दिग्गज ने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था।  

नेटफ्लिक्स के 'मैक्सिमम सिटी' प्रोजेक्ट से हटने के बाद अनुराग कश्यप के स्वास्थ्य पर असर पड़ा। उन्होंने द वाशिंगटन पोस्ट के इंटरव्यू में कहा, "यह मेरा सबसे अच्छा काम था। मैंने इतना ईमानदार, महत्वपूर्ण काम कभी नहीं किया।" अनुराग ने यह भी कहा कि नेटफ्लिक्स के 'मैक्सिमम सिटी' से बाहर निकलने में वैध तर्क का अभाव दिखा। उन्हें लगा कि या तो उनके द्वारा बनाई गई सामग्री संवेदनशील थी या वह ओटीटी दिग्गज के लिए एक संवेदनशील व्यक्ति बन गए थे।

अनुराग कश्यप ने आगे कहा, मेरी तबीयत इतनी खराब हो गई थी कि मैं डिप्रेशन में चला गया और बहुत ज्यादा ड्रिंक करने लगा। इसका साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें इस दौरान दो बार हार्ट अटैक भी आए। निर्देशक ने कहा, मैक्सिमम सिटी वैसी वेबसीरीज थी, जिसमें मेरी सारी ऊर्जा खर्च हो रही थी और मुझे मजा आ रहा था। मेरा दिल टूट गया था। मैंने इसे पूरी तरह खो दिया।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारअनुराग कश्यपनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम