लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप ने मोदी के बाद सीएम योगी को लिया आड़े हाथों, कहा- वो यूपी के मालिक नहीं हैं

By मेघना वर्मा | Updated: July 27, 2019 09:23 IST

अनुराग ने कुछ दिनों पहले ही मोदी सरकार पर निशाना साधा था। अनुराग कश्यप ने निशाना साधते हुए कहा था कि संसद में वही बिल पास हो रहे हैं जिनमें सरकार की भलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप अपनी राय खुलकर सोशल मीडिया पर रखते हैं।रिसेंटली अनुराग कश्यप को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

अनुराग कश्यप हमेशा ही सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में मॉब लिंचिंग के मामले में भी अनुराग कश्यप ने अपनी बात रखी है। अनुराग कश्यप उन 49 जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने मोदी को मॉब लिंचिंग को लेकर खत लिखा है। अब रिसेंटली अनुराग ने योगी पर भी तंज कसा है। 

दरअसल एक फेमस टीवी डीबेट में फिल्म मेकर मधुर भंडारकर अनुराग कश्यप को लेकर बातें कहीं। मधुर भंडारकर ये कहते दिखाई दिए कि वो किसी एक के बारे में बात नहीं करना चाहते मगर वो एक कलेक्टिव थॉट पर बात करना चाहते हैं जो देश में इनटॉलरेंस की बात करते हैं। 

मधुर ने कहा, 'जो लोग मोदी और योगी को क्रिटिसाइज करते हैं वही वो लोग होते हैं जो यूपी में जाते हैं और अपने फिल्म की शूटिंग करते हैं। स्टेट से सब्सिडी लेते हैं। मत लीजिए सब्सिडी। आप कहिए की जब तक मोदी और योगी हैं तब तक मैं यूपी में मू्वी शूट नहीं करूंगा। फिर आप इनटॉलरेंस की बात कीजिएगा।'

इस बात का जवाब देते हुए अनुराग ने लिखा, 'क्या मजाक है!! यह मेरा राज्य है। मेरा जन्म यूपी में हुआ, मैं यूपी में पला-बढ़ा हूं। योगी जी द्वारा फिल्म सब्सिडी शुरू नहीं की गई थी। वह राज्य का मालिक नहीं है, वह मुख्यमंत्री है। मैं मोदीजी से असहमत हो सकता हूं लेकिन मैं अभी भी 100% भारतीय हूं और मैं भारत में फिल्में बनाता हूं और करता रहूंगा।'

बता दें अनुराग ने कुछ दिनों पहले ही मोदी सरकार पर निशाना साधा था। अनुराग कश्यप ने निशाना साधते हुए कहा था कि संसद में वही बिल पास हो रहे हैं जिनमें सरकार की भलाई है। उन्होंने संसद में पास होने वाले बिल पर निशाना ट्वीट करके साधा है।

अनुराग कश्यप ने हाल ही में ट्वीट करके लिखा है कि लोकसभा में बिल वही पास हो रहे हैं जिसमें सरकार का भला है और जो बिल नहीं बनाए जा रहे हैं, उसमें भी सरकार का भला है। लोगों के भले के लिए कोई अमेण्डमेंट भी होना चाहिए। उनके इस ट्वीट को लेकर भी काफी ट्रोल किया गया।

टॅग्स :अनुराग कश्यपयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?