लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप का एक और नया कदम, शुरू किया नया प्रोडक्शन हाउस- ये पहली फिल्म होगी रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 2, 2020 07:01 IST

अनुराग कश्यप फैंस के सामने अपना नया प्रोडक्शन हाउस लेकर पेश हुए हैं। इस प्रोडक्शन के तले पहली फिल्म 'चोक्ड- पैसा बोलता है' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप ने नए प्रोडक्शन हाउस गुड बैड फिल्म्स का एलान हाल ही में किया है2009 में अनुराग ने अपने पहले प्रोडक्शन हाउस फैंटम की स्थापना की थी2018 में विकास बहल पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद फैंटम को बंद कर दिया गया था

कोरोना वायरस के संक्रमण से इन दिनों देश जूझ रहा है।ऐसे में हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप एक और काम करने जा रहा हैं। अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी गुड बैड फिल्म्स की घोषणा कर दी है। इस कंपनी को शुरू करने के बारे में अनुराग काफी समय से सोच रहे थे।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी करते हुए नई कंपनी का लोगो (Logo) और अपने सहभागियों की जानकारी साझा किया है। अनुराग की इस नई कंपनी की घोषणा से फैंस काफी  खुश हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नई कंपनी गुड बैड फिल्म्स के लोगो और सहयोगियों ध्रुव जगसिया और अक्षय ठक्कर की तस्वीरें साझा करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, 'तो यह है हमारी नई कंपनी गुड बैड फिल्म्स। आने वाली पांच जून को हमारी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनी पहली फिल्म 'चोक्ड- पैसा बोलता है' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है

अनुराग कश्यप आगे लिखते हैं कि 'यह मेरे दोनों दोस्त मेरे समर्थन में एक स्तंभ के रूप में खड़े हुए हैं। मुझे नहीं पता कि इन दोनों में से कौन सा निर्माता बुरा है और कौन सा भला है। इस सब का फैसला मैं आप लोगों पर छोड़ देता हूं। फिलहाल आप हमारे नए बैनर की पहली फिल्म का मजा लीजिए।' 

साल 2009 में अनुराग ने पहली बार अपने प्रोड्क्शन हाउस का निर्माण किया था।इसके दो साल बाद ही उन्होंने विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल को साथ लेकर रिलायंस एंटरटेनमेंट की भागीदारी में फैंटम फिल्म्स का निर्माण किया।

अनुराग कुछ समय पहले सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है। इस वापसी के साथ ही वह अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।

अनुराग कश्‍यप भारतीय फिल्‍म निर्देशक, स्‍क्रीनराइटर और निर्माता हैं। उन्‍हें कई पुरस्‍कारों से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।फिल्‍म निर्देशक के तौर पर उनके करियर की शुरूआत फिल्‍म 'पांच' से हुई थी।  

टॅग्स :अनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!