लाइव न्यूज़ :

'करण जौहर को समझा गया गलत, मैंने उन्हें बहुत जज किया', अनुराग कश्यप ने KJo को लेकर किया खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 19, 2022 13:56 IST

अनुराग कश्यप ने करण जौहर के साथ अपने संबंध के बारे में बात की और बताया कि करण को गलत समझा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप ने कहा कि मैंने करण जौहर बहुत जज किया है।उन्होंने कहा कि करण को गलत समझा गया है।अनुराग ने कहा कि उनके बारे में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि खुद अपने आलोचक हैं।

मुंबई: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप फिल्म बॉम्बे वेलवेट में करण जौहर के साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे। वहीं, एक हालिया इंटरव्यू में अनुराग कश्यपकरण जौहर को लेकर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि करण को गलत समझा गया है। उन्होंने करण के बारे में खूब बातें की और उनकी जमकर तारीफ की।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अनुराग ने कहा, "मैंने उन्हें बहुत जज किया है। जब मैं उनसे मिला तो मैंने पाया कि वह मेरे जैसे हैं लेकिन सिक्के के दूसरी तरफ। वह अपने फिल्म निर्माताओं, लोगों और अपने निर्देशकों के साथ भी व्यवहार करता है और उन्हें उतनी ही स्वतंत्रता और अधिकार देते हैं। करण को गलत समझा गया है। उनके बारे में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि खुद अपने आलोचक हैं। धर्मा प्रोडक्शन के क्रिएटिव हेड सोमेश मिश्रा करण जौहर के सबसे बड़े आलोचक थे और करण जौहर ने उन्हें हायर किया था। यह एक दूरदर्शी और साहसी व्यक्ति की निशानी है।"

अनुराग कश्यप के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'दोबारा' आज यानि 19 अगस्त को रिलीज हुई है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी हैं। यही नहीं, क्रिटिक्स से इस फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। तापसी को फिल्म में उनके अभिनय के लिए सराहा जा रहा है। दोबारा 2018 स्पेनिश फिल्म मिराज की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म मनमर्जियां के बाद तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप दूसरी बार एकसाथ काम कर रहे हैं।

टॅग्स :अनुराग कश्यपकरण जौहरतापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?